Breaking
डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष! सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल

गोपालगंज।सामाजिक कार्यों जुड़े से आम नागरिकों को भी मिलेगा प्रशस्ति पत्र।

Whats App

प्रदीप शर्मा,गोपालगंज।

गोपालगंज। जिले में कोविड टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्यों का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं। कोरोना काल में स्वास्थ्यकर्मी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। स्वास्थ्य कर्मियों के हौसला को बढ़ाने तथा कार्य के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने अच्छी पहल की शुरुआत की है। टीकाकरण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और समाज से जुड़े आम नागरिकों को भी “जश्न-ए-टीका” कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया जायेगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा छः माह छ करोड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी है। इसके क्रियान्वयन के लिए जिला, प्रखंड एवं स्थानीय स्तर तक के पदाधिकारियों / कर्मियों के साथ साथ समाज से जुड़े नागरिकों द्वारा विभिन्न प्रकार के उल्लेखनीय नवाचार एवं पहल किये जा रहे हैं। ऐसे नवाचार एवं पहल के डक्यूमेंटेशन एवं कोविड 19 टीकाकरण से संबंधित उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति के कार्यो के प्रयासों को उल्लेखित करने के लिए जश्न-ए- टीका पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है। पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण करते हुए नवाचार एवं पहल से संबंधित उल्लेखों की प्रविष्टि की जा रही है, जिससे जनमानस को कोविड टीकाकरण के दौरान किये जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त हो सके।

पुरस्कार समारोह का होगा आयोजन:

Whats App

कार्यक्रम से सम्बद्ध पदाधिकारी / कर्मों के साथ साथ समाज से जुड़े हुए नागरिकों, जिनका उक्त कार्य में उत्कृष्ट योगदान रहा है को सम्मानित किया जाना है। कार्यपालक निदेशक ने निर्देश दिया है कि कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी, कर्मी को चयनित कर पुरस्कार समारोह का आयोजन करते हुए सम्मानित करना सुनिश्चित किया जाये। अक्टूबर माह में पुरस्कार 04 अक्टूबर 2021 को तथा अगला कार्यक्रम 6 माह 6 करोड़ अभियान की समाप्ति के उपरांत किया जायेगा।

वैक्सीन की दोनों डोज लेना बेहद जरूरी:

सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र महतो ने बताया कि दूसरी लहर में हमने कोरोना की भयावहता को देखा। इसमें पता चला कि ये महामारी कितनी घातक हो सकती है। इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है, लेकिन इसके साथ ही इसने हमें तीसरी लहर से निपटने के बेहतर तरीके भी बताए। हमें ये समझना होगा कि कोरोना के संक्रमण से बचने का वैक्सीनेशन ही एकमात्र रास्ता है। उसमें भी वैक्सीन की दूसरी डोज सबसे अहम है। जब तक आप दोनों डोज नहीं लगवा लेते आप संक्रमण के खतरे से पूरी तरह दूर नहीं हुए हैं।

दोनों डोज लेने के बाद भी नियमों का पालन आवश्यक:

अगर आपने दोनों डोज लगवा लिए हैं। उसके बाद भी सभी को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करना ही चाहिए, क्योंकि पूरी तरह वैक्सीनेट होने के बाद भी वैक्सीन लगवाया व्यक्ति तो प्रोटेक्ट हो जाता है, लेकिन वो संक्रमण उसी तरह फैला सकता है जिस तरह बिना वैक्सीन लगा व्यक्ति। इसलिए समाज के प्रति जिम्मेदार होते हुए दोनों डोज लगने के बाद भी मास्क पहनना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना आदि बंद नहीं करें।

 

डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |     मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश     |     वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |     सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374