Breaking
डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष! सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल

बिलासपुर के किसान जदुनंदन ने दूसरी मर्तबे खेतों में उगाई जैविक हरी व गुलाबी फूलगोभी

Whats App

बिलासपुर। कृषि के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मल्हार के किसान जदुनंदन वर्मा ने लगातार दूसरे साल जैविक खाद से खेतों में कलरफुल गोभी उगाई है। उनके खेतों में गुलाबी के अलावा चाइनीज हरी गोभी की फसल लोगों को आकर्षित कर रही है। पीली गोभी बाजार मे बिकने के लिए तैयार

नवाचार के लिए महाराष्ट्र और हरियाणा के किसानों का नाम होता था। अब छत्तीसगढ़ के खासकर बिलासपुर जिले के किसान भी नवाचार में आगे निकलते जा रहे हैं। किसान जदुनंदन बताते हैं कि इस बार बीते वर्ष की तुलना में पांच एकड़ अधिक में रंगीन गोभी की खेती की। चाइनीज गोभी के अलावा गुलाबी और हरी गोभी की फसल ली है।

इसकी खासियत ये की पूरी तरह जैविक खाद से तैयार की गई है। जदुनंदन वर्मा ने प्राकृतिकतौर पर गुलाबी और पीले रंग की गोभी की खेती लगातार दूसरे साल कर चौंका दिया है। खास बात यह है कि इनमें किसी भी तरह का बाहरी कलर इस्तेमाल नहीं किया गया है। बीते वर्ष प्रयोग के तौर पर 60 डिसमिल में 300 पौधे लगाए थे। इसके लिए स्विटजरलैंड की सिजेंडा कंपनी के बीज लिए थे। इस वर्ष पांच एकड़ में इसकी खेती कर रहे हैं।

Whats App

बढाएगी इम्युनिटी

अन्य फूलगोभी मे प्रोटीन न के बराबर होता है। जबकि इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक जैसे गुण पाए जाते हैं

गोभी में सबसे ज्यादा मिलता है कार्बोहाइड्रेट

100 ग्रामफूल गोभी में सबसे ज़्यादा कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। ख़ास बात ये है कि फूल गोभी रोज़ की ज़रूरत का 70 से 100 फीसद तक का विटामिन सी देता है। दो प्रतिशत कैल्शियम और आयरन, छह फीसद पोटेशियम और तीन फीसद मैग्नीशियम भी पाया जाता है

रिसदा के किसान पास 80 साल पुरानी धान बीज

मल्हार के अलावा रिसदा के प्रगतिशील किसान राघवेंद्र सिंह के पास 80 साल पुरानी तकरीबन 10 किस्मो के धान का बीज है। इसे सुरक्षित रखने के लिए वे हर दो साल में इन बीजों की बोआई करते हैं। इसके लिए खेत भी आरक्षित कर रखा है। राघवेन्द्र की खासियत ये की वे पूरी तरह जैवीक खेती करते हैं। यही नहीं आसपास के किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ ही प्रेरित भी करते हैं। जैविक खाद मुफ्त में देते हैं।

डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |     मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश     |     वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |     सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374