Local & National News in Hindi

Rahul Gandhi leaves for Bangkok: विधानसभा चुनावों के बीच बैंकॉक गए राहुल गांधी, उठ रहे सवाल

0 63

नई दिल्ली। Rahul Gandhi leaves for Bangkok पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बैंकॉक के लिए रवाना हो गए। महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी के विदेश जाने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शनिवार को विस्तारा की फ्लाइट से बैंकाक के लिए रवाना हुए।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी किस लिए बैंकॉक गए हैं। दो सप्ताह बाद ही दो महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं और कांग्रेस अंदरुनी जंग में उलझी हुई है, तब राहुल गांधी के बैंकॉक जाने पर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 2015 में भी राहुल गांधी रे बैंकॉक जाने को लेकर सवाल उठे थे। इस बीच ट्विटर पर बैंकॉक टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। महाराष्ट्र और हरियाण चुनाव में कांग्रेस ने राहुल गांधी को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल किया है।

भाजपा नेताओं ने कसा तंज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बैंकॉक जाने पर तंज कसते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि क्या आप भी हैरान हैं कि बैंकॉक क्यों ट्रेड कर रहा है। अभी तक कांग्रेस का इस पर कोई बयान नहीं आया है।

हरियाणा और महाराष्ट्र में सामने बगावत तेज

बता दें कि महाराष्ट्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पार्टी में लोकतंत्र की कमी होने का आरोप लगाकर कांग्रेस के लिए प्रचार न करने का ऐलान किया है। वहीं, हरियाणा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने टिकट वितरण में धांधली में और राहुल गांधी के करीबियों को किनारे लगाने का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.