Local & National News in Hindi

महाराष्ट्र: BJP कॉरपोरेटर समेत परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, आरोपियों ने किया सरेंडर

0 56

मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में तीन बंदूकधारियों ने एक भाजपा पार्षद और उसके परिवार के चार सदस्यों की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि भाजपा पार्षद रविंद्र खरात (55) और उनके परिवार के अन्य सदस्य रविवार रात को अपने घर में थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर हमला किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावरों के पास देसी पिस्तौल और चाकू था। वे खरात के घर में घुसे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि इस अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद कर लिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि हमला करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए और उन्होंने बाद में पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस हमले में घायल हुए लोगों को अस्तपाल ले जाया गया लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। हमले में खरात के अलावा उनके भाई सुनील (56), बेटों प्रेम सागर (26) एवं रोहित (25) और एक अन्य व्यक्ति गजारे की मौत हो गई। इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है कि यह हमला क्यों किया गया। अधिकारी ने बताया कि बाजारपेठ पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !