Local & National News in Hindi

आज फ्रांस दौरे पर रवाना होंगे राजनाथ सिंह, कल लड़ाकू विमान राफेल में भरेंगे उड़ान

0 52

नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को फ्रांस दौरे के लिए रवाना होंगे। मंगलवार को राजनाथ सिंह लड़ाकू विमान राफेल की पहली खेप भी हासिल करेंगे। वह फ्रांस के मेरिगनाक में एक समारोह के दौरान राफेल विमानों की खेप प्राप्त करेंगे। इस दौरान फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लारेंस पर्ली भी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री विजयदशमी के अवसर पर वहां ‘शस्त्र पूजा’ भी करेंगे।

इस दौरान वह फ्रांस के रक्षा मंत्री के साथ सालाना रक्षा वार्ता में भी हिस्सा लेंगे। फ्रांस यात्रा के दौरान वे राफेल से भी उड़ान भरेंगे। राजनाथ 9 अक्तूबर को फ्रांस के रक्षा उद्योग के अधिकारियों को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि 8 अक्तूबर को दशहरा भी है और भारतीय वायुसेना दिवस भी। ऐसे में भारत में मिलने वाले राफेल की तारीख ऐतिहासिक हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !