Local & National News in Hindi

विश्व कप फाइनल हार को भुलाना मुश्किल, उम्मीद है अगली पीढ़ी होगी प्रेरित : फर्ग्यूसन

0 46

दुबई : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का मानना है कि इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में हार निराशाजनक थी, लेकिन टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया था वह देश की अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगा। नाटकीय फाइनल में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड ने मात दे विश्व कप अपने नाम किया था। आईसीसी 360 ने फर्ग्यूसन के हवाले से लिखा है, ‘‘यह उन मैचों में था जहां आप अच्छा खेल खेलना चाहते हैं और अपनी टीम को जिताना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पीछे मुड़कर उस हार को देखना काफी मुश्किल है और शायद उसे स्वीकार करने में कुछ समय लगेगा, लेकिन साथ ही इस तरह का फाइनल होना और इस तरह का प्रदर्शन करना, उम्मीद है कि हम देश की अगली पीढ़ी को प्रेरित कर सकें।’’ फर्ग्यूसन विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने विश्व कप में 21 विकेट लिए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.