Breaking
हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

तारापुर उपचुनाव : NDA प्रत्‍याशी को जीताने को लिए जदयू व भाजपा के बड़े नेताओं ने कसी कमर, पंचायत वार मिली यह जिम्‍मेदारी

Whats App

तारापुर (मुंगेर)। तारापुर विधानसभा उप चुनाव में सत्ता पक्ष की ओर से एनडीए के बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पंचायत वार विधायक, विधान पार्षद, पूर्व मंत्री, सांसद जैसे बड़े नेताओं को कमान सौंपी गई है। तारापुर प्रखंड के खैरा पंचायत के लिए पूर्व मंत्री रामसेवक स‍िंंह, रामपुर विषय के लिए सांसद महाबली ङ्क्षसह, मानिकपुर के लिए एमएलसी खालिद अनवर, गाजीपुर के लिए पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम, धोबई के लिए पूर्व मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा तारापुर के लिए सांसद सुनील कुमार पिंटू, बिहमा के लिए पूर्व मंत्री भगवान स‍िंंह  कुशवाहा, पढ़वाड़ा के लिए विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, लोना के लिए एमएलसी कुमुद वर्मा, अफजलनगर के लिए एमएलसी कमर आलम, बेलाडीह के लिए पूर्व विधायक ललन पासवान, गनेली पंचायत के लिए सांसद संतोष कुशवाहा को कमान सौंपी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन स‍िंंह, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, कन्हैया स‍िंंह जैसे बड़े नेता भी क्षेत्र में रहेंगे। एनडीए की ओर से सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा जा रहा है। बिजली, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विधि व्यवस्था शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के कार्यो का अनुसरण दूसरे राज्य कर रहे हैं। कोरोना महामारी में इसका सफलतापूर्वक नियंत्रण तथा कोरोना पीडि़तों के लिए सरकार की संजीदगी को भी प्रस्तुत किया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत में महिलाओं को आरक्षण पुलिस की नौकरी में महिलाओं को आरक्षण तथा जीविका के माध्यम से महिला सशक्तीकरण सहित बालिकाओं की स्कूली शिक्षा को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है।

टूट कर बिखर गया महागठबंधन

Whats App

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट जयराम विप्लव ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ तारापुर के धौनी में बैठक की। उन्होंने कहा कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों सीटें जनता के आशीर्वाद से एनडीए की खाते में आएगी। चुनाव से पहले ही महागठबंधन पूरी तरह टूटकर बिखर गया है।तारापुर में महागठबंधन को भी पता है कि इस बार पलड़ा किसका भारी है। जो गठबंधन नहीं चला सकते, वह जनता की देखभाल कैसे कर सकेंगे। उप चुनाव एनडीए प्रत्याशी का नहीं बल्कि यहां की जनता का है। बैठक में तारापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत स‍िंंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ई.धर्मवीर यादव, रामखेलावन शर्मा, मनमोहन चौधरी, बांका भाजयुमो जिलाध्यक्ष सज्जन पासवान, जदयू नेता संजय स‍िंंह, भाजपा जिला मंत्री मुकेश सिंह, हेमंत सिंंह, राधेश्याम सि‍ंंह, कुमार श्रवण, मंगल स‍िंंह मंगल, साहिल राज, अजय स‍िंंह, प्रियंक, शुभम, बिनीत चौधरी, शंभु केशरी सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता थे।

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |     दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान     |     उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा     |     अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374