Local & National News in Hindi

अमित शाह सहित इन दो नेताओं का राज्यसभा सदस्यता हुई खत्म

0 75

नई दिल्लीः सत्रहवीं लोकसभा के लिए चुने जाने पर राज्यसभा के तीन सदस्यों भारतीय जनता पार्टी के अमित शाह, रविशंकर प्रसाद और द्रविड मुनेत्र कषगम की कनिमोझी की सदन की सदस्यता स्वत समाप्त हो गयी है।

राज्यसभा सचिवालय द्वारा मंगलवार को जारी परिपत्र के अनुसार ये तीनों सदस्य गत 23 मई को लोकसभा के लिए चुने गये हैं इसलिए जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 67(ए) और धारा 68 की उप धारा (4) के अनुसार लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद राज्यसभा के सदस्यों की सदस्यता स्वत ही समाप्त हो जाती है।  उल्लेखनीय है कि अमित शाह गुजरात की गांधीनगर, रविशंकर प्रसाद बिहार की पटना साहिब और कनिमोझी तमिलनाडु की तूतिकोरिन सीट से जीतकर संसद में पहुंचे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !