Local & National News in Hindi

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

0 102

छत्तीसगढ़ में वीरवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में तड़के चार बजे हुई।

अधिकारियों ने बताया कि शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से था। उसका दल, बल की कमांडो इकाई ‘कोबरा’ और राज्य पुलिस जंगलों में अभियान चला रही थी, तभी यह मुठभेड़ हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कामता प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बाद में, अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गोलीबारी में कुछ माओवादियों के मारे जाने का भी संदेह है। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल तलाश अभियान चला रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.