Local & National News in Hindi

अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, अब रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी नहीं बेच पाएगी नई पॉलिसी

0 43

नई दिल्लीः कर्ज के बढ़ते बोझ की वजह से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। अब भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। इरडा ने यह प्रतिबंध सॉल्वेंसी मार्जिन नहीं बनाए रखने पर लगाए हैं।

नई पॉलिसी बेचने पर लगी रोक
इरडा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सॉल्वेंसी मार्जिन को बनाए रखने के लिए कई बार समय दिए जाने के बाद भी रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी इसमें सफल नहीं रही है। इस कारण कंपनी की ओर से नई पॉलिसी बेचने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा इरडा ने रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के सभी पॉलिसीधारकों की जिम्मेदारी और वित्तीय एसेट्स 15 नवंबर तक रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं। इरडा ने 15 नवंबर तक रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस के किसी भी एसेट को क्लेम सेटलमेंट के अलावा अन्य कार्यों में इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

15 नवंबर के बाद यह कंपनी करेगी संचालन
इरडा ने अपने आदेश में कहा है कि 15 नवंबर से रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का संचालन रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड करेगी। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ही रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस के सभी मौजूदा पॉलिसीधारकों से जुड़े मामलों के निपटारा करेगी। इरडा ने कहा है कि पॉलिसीधारकों के हित में वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !