Local & National News in Hindi

Bigg Boss 13: आरती सिंह ने चुना शेफाली जरीवाला को घर का अगला कैप्टन, टास्क में उलझे आसिम और रश्मि

0 33

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 रियलिटी शो में इस हफ्ते घर का दूसरा कैप्टन चुना जा चुका है। पिछले टास्क बीबी ट्रांसपोर्ट सर्विस टास्क में जीतकर आसिम रियाज़ की टीम शेफाली ज़रीवाला, हिमांशी खुराना, सिद्धार्थ शुक्ला, हिंदुस्तानी भाऊ ने कैप्टन बनने की दावेदारी हासिल की थी। अब इनमें से एक सदस्य कैप्टन बन चुका है।

बिग बॉस द्वारा आसिम को ये जिम्मेदारी दी गई थी कि वो अपनी टीम के किन्ही दो ऐसे सदस्यों का नाम चुने जो कैप्टन बनाए जाएंगे। आपसी सहमति से आसिम की टीम ने हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला का नाम चुना था। आगे सभी घरवालों ने एक एक कर दोनों में से एक को रिजेक्ट किया। जिसको कम रिजेक्ट किया जाएगा वो घर की अगली केप्टन बननी थीं, लेकिन बराबर वोट मिलने के कारण हिमांशी और शेफाली के बीच टाई हो गया है।

टाई होने की स्थिती में बिग बॉस घर ने की पू्र्व कैप्टन आरती सिंह को ये अधिकार दिया कि वो किसी एक को कैप्टन चुनें। आरती बिना सोच विचार के तुरंत शेफाली जरीवाला को घर का कैप्टन बना देती हैं। कैप्टन बनने के साथ शेफाली अगले हफ्ते होने वाली नोमिनेशन से भी इम्यून हो चुकी हैं।

कैप्टन चुनने की प्रक्रिया में आसिम ने दो सदस्यों के नाम बताते समय माइक नहीं पहना था जिससे बिग बॉस ने उन्हें माइक पहन कर दोबारा घोषणा करने को कहा। इसपर रश्मि देसाई ने आसिम के बदले नामों को रिपीट कर दिया था जिसे सुनकर आसिम ने उन्हें टोक दिया। बाद में फिर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई थी। दोनों ने बहस के दौरान एक दूसरे को खूब सारी बातें सुनाई हैं।

बिग बॉस ने आसिम को ये भी बताया था कि अगर आसिम सिद्धार्थ शुक्ला को घर का कैप्टन बनने के लिए नोमिनेट करते हैं और यदि वो कैप्टन बनते हैं तो उन्हें इम्यूनिटी नहीं मिलेगी। क्योंकि सिद्धार्थ बिग बॉस द्वारा पहले ही 2 हफ्तों के लिए नॉमिनेटेड हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !