Local & National News in Hindi

महाराष्ट्र : शिवसेना को समर्थन देने पर दोबारा बैठक करेगी कांग्रेस

0 36

नई दिल्लीः महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को कांग्रेस द्वारा बाहर से समर्थन देने की खबरों के बीच कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेने के लिए सोमवार को दूसरी बैठक बुलाई है। प्रदेश में उसके ज्यादातर विधायकों के शिवसेना और राकांपा को समर्थन देने की खबरें हैं, वहीं कांग्रेस नेतृत्व सोमवार शाम तक अंतिम निर्णय लेगा। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार सुबह अहमद पटेल, अंबिका सोनी, मल्लिकाजुर्न खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर महाराष्ट्र में सरकार गठन में पार्टी की संभावनाओं पर चर्चा की हैं।

बैठक के बाद महाराष्ट्र प्रभारी खड़गे ने कहा कि हमने महाराष्ट्र पर चर्चा की। हमने शाम चार बजे दोबारा बैठक बुलाई है, जिसमें महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस ने खरीद-फरोख्त से बचने के लिए अपने 44 विधायकों को राजस्थान की राजधानी जयपुर भेज दिया है। भाजपा के सरकार बनाने से इंकार करने के बाद राज्यपाल ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

राज्य की 288 सीटों में से 56 जीतने वाली शिवसेना ने अपनी सहयोगी भाजपा से आधे-आधे कार्यकाल तक दोनों दलों का मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे भाजपा ने खारिज कर दिया था। इस चुनाव में राकांपा ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं, वहीं भाजपा ने 105 सीटें जीती थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !