Local & National News in Hindi

चॉकलेट समझकर बच्चे ने गलती से खा लिया जहर, तड़प-तड़प कर हो गई मौत

0 39

कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली जहां 10 साल के लड़के ने गलती से चूहे मारने वाले जहर को चॉकलेट समझकर खा लिया जिससे सोमवार को तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यहां तेलुंगुपलायम में पांचवीं कक्षा का छात्र मुथुसेल्वन अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था।

दवा खाते ही लड़का हो गया बेहोश
इसी दौरान उसने कीटनाशक के एक टुकड़े को गलती से चॉकलेट समझकर खा लिया। उन्होंने बताया कि वह बेहोश हो गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसके माता-पिता को दी। अभिभावक समझ गए कि बच्चे ने जहर खा लिया है। वह उसे यहां एक सरकारी अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने बताया कि इलाज का उस पर कोई असर नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !