Local & National News in Hindi

BJP विधायक की कार पलटी, गनर और ड्राइवर भी घायल; तीनों निजी अस्पताल में भर्ती

0 46

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में कानपुर देहात से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनोद कटियार की गाड़ी पलट गई। सड़क हादसे में घायल विधायक, उनके गनर और ड्राइवर को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, विधायक की हालत को लेकर कैलाश अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन नहीं जारी किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को आगरा से नोएडा आते समय यमुना एक्सप्रेस-वे पर कानपुर देहात से भाजपा विधायक विधायक विनोद कटिहार की फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ जाकर पलट गई।

सड़क हादसे के दौरान विधायक विनोद कटियार, उनका ड्राइवर व गनर घायल हो गए। तीनों को तत्काल नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक नोएडा के सेक्टर 51 में रहते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक विनय कटियार लगातार विवादों में रहते आए हैं। इसी साल जनवरी महीने में कुछ लोगों की शिकायक के बाद कानपुर देहात से विधायक विनोद कटियार पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नोएडा के एवीपी बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपियों में शामिल एवीपी बिल्डटेक के एक निदेशक विनोद कुमार कटियार कानपुर-देहात से विधायक हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात में भोगनीपुर विधानसभा सीट से विधायक विनोद कटियार की छवि दंबग नेता की है। आरोप है कि आरोपी विधायक विनोद कटियार के गुर्गों ने इस मामले में ग्राम प्रधान को भी धमकी दी थी। यह भी सामने आया था कि ग्राम प्रधान के बच्चों ने डर के मारे स्कूल तक जाना बंद कर दिया था।

ग्राम प्रधान संपत्ति देवी और पति बच्चन नायक का आरोप है कि विधायक विनोद कटियार ने रिश्तेदार व भाजपा जिला संयोजक अनुज कटियार तथा अपने गुर्गो के साथ जमीन पर कब्जा किया। इस दौरान विरोध करने पर घर आकर उन्हें कई बार धमकियां भी दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !