Local & National News in Hindi

Jharkhand Assembly Election 2019 : मनोहरपुर से झामुमो प्रत्‍याशी जोबा मांझी ने किया नामांकन

0 44

चाईबासा। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी जोबा मांझी ने गुरुवार को मनोहरपुर विधानसभा क्षैत्र से नामांकन दाखिल किया। जोबा तांबो चौक से रैली की शक्‍ल में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पैदल समाहरणालय पहुंची और नामांकन पत्र दाखिल किया। जोबा अभी मनेाहरपुर की विधायक हैं। उनके पति देवेंद्र मांझी भी मनोहरपुर से विधायक रहे थे। उनकी शहदात के बाद जोबा बिरासत संभाल रही हैं।

पश्चिम सिंहभूम जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र से अबतक दूसरा नामांकन है। बुधवार को जनता दल यूनाईटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने मझगांव विधानसभा से नामांकन किया था। बुधवार को पांचों विधानसभा से कुल 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। जिसमें चाईबासा विधानसभा से तीन, मझगांव विधानसभा से तीन, मनोहरपुर विधानसभा से सात, जगन्नाथपुर विधानसभा से दो और चक्रधरपुर विधानसभा से तीन प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा।

कायम है असमंजस

अधिसूचना जारी होने के चौथे दिन भी कई ऐसे प्रत्याशी हैं जो अपनी पार्टी की ओर से नाम घोषित नहीं होने से असमंजस में फंसे हुए हैं। खासकर मझगांव, चाईबासा और जगन्नाथपुर से भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं करने से सस्पेंस बरकरार है। जबकि पश्चिम सिंहभूम जिला में पहला नामांकन पत्र दाखिल कर सालखन मुर्मू ने नामांकन की शुरुआत कर दी है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने मझगांव विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !