Local & National News in Hindi

देशभर में सभी नौकरीपेशा को मिलेगी एक साथ सैलरी, सिस्‍टम को सुधारने की तैयारी में सरकार

0 200

केंद्र की नरेंद्र मौदी सरकार नौकरापेशा करने वाले लोगों के सैलरी सिस्‍टम में आने वाले दिनों में बदलाव कर सकती है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ‘वन नेशन, वन पे डे’ लागू करने के बारे में विचार कर रही है। अहम बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चाहते हैं इस बाबत कानून जल्द से तैयार होकर पास हो जाए। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने ‘वन नेशन, वन पे डे’ सिस्‍टम को लेकर जानकारी दी है।

मीडिया न्यूज के अनुसार संतोष गंगवार ने कहा, ‘पूरे देश में एक समान व्यवस्था होनी चाहिए, जिसके तहत हर सेक्टर में सभी वर्ग के कर्मचारियों और मजदूरों को एक दिन सैलरी मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चाहते हैं इस बाबत कानून जल्द से तैयार होकर संसद से पास हो जाए।’

‘वन नेशन, वन पे डे’ के लागू होने के बाद संगठित क्षेत्र के सभी कर्मचारियों को एक ही दिन सैलरी मिलेगी। अभी तक सैलरी मिलने का कोई सिस्‍टम तय नहीं है। वर्तमान में कंपनियां या संस्‍था अपने कर्मचारियों को सुविधा के हिसाब से महीने के किसी भी दिन सैलरी दे देती हैं। अधिकतर कर्मचारियों को महीने की 30 या 31 तारीख के अलावा 7 और 15 तारीख को सैलरी मिलती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !