Local & National News in Hindi

सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस की आपात बैठक, महाराष्ट्र पर चर्चा की संभावना

0 40

कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हो रही है जिसमें महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। यह बैठक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रहे प्रयास और चुनावी बॉन्ड के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति तथा कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दरअसल, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेताओं की मैराथन बैठक और सोनिया गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद दोनों पार्टियों ने बुधवार को ऐलान किया कि वह जल्द ही राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर नयी सरकार का गठन करेगी।

दोनों पार्टियों के नेता वीरवार शाम फिर बैठक करने वाले हैं। गत 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से सरकार गठन को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था, लेकिन ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना के दावे के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !