कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि तीनों पक्ष (कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना) संतुष्ट हैं। देवेंद्र फडणवीस को आज इस्तीफा दे देना चाहिए। इससे पहले महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के खिलाफ शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की संयुक्त याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर को शाम पांच बजे से पहले महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया। कोर्ट ने इसका लाइव प्रसारण का भी आदेश दिया है। इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने इस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस एन वी रमना, अशोक भूषण, और संजीव खन्ना की पीठ इस मामले की सुनवाई की।
-
11:20 AM
विपक्षी दलों के नेताओं का संसद में अंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना
दिल्ली: कांग्रेस की आंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह और शिवसेना के अरविंद सावंत सहित विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद में अंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना दिया।
-
11:10 AM
फडणवीस के घर पर भाजपा की मीटिंग
मुंबई: आशीष शेलार, रावसाहेब दानवे, गिरीश महाजन, भूपेंद्र यादव और अन्य भाजपा नेता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के लिए पहुंच गए हैं।
-
11:09 AM
फडणवीस को आज इस्तीफा दे देना चाहिए- पृथ्वीराज चव्हाण
कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कल सुबह 11 बजे, महाराष्ट्र विधानसभा में सभी सदस्य कल शपथ लेंगे। प्रो-टेम स्पीकर कल शाम पांच बजे फ्लोर टेस्ट आयोजित कराएंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सभी 3 पक्ष (कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना) संतुष्ट हैं। देवेंद्र फडणवीस को आज इस्तीफा दे देना चाहिए।
-
11:06 AM
भाजपा का खेल खत्म होगा- नवाब मलिक
एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले भारतीय लोकतंत्र में माइलस्टोन जजमेंट बताया है। उन्होंने कहा कि कल शाम 5 बजे से पहले, यह स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा का खेल खत्म हो गया है। कुछ दिनों में महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार होगी।
Nawab Malik, NCP on ‘SC orders Floor Test in Maharashtra Assembly on Nov 27’: Today’s verdict of the SC is a milestone in Indian democracy. Before 5 pm tomorrow, it will be clear that BJP’s game is over. In a few days, there will a govt of Shiv Sena-NCP-Congress in Maharashtra.
44 people are talking about this -
11:05 AM
राहुल गांधी संसद परिसर पहुंचे
दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद परिसर पहुंचे विपक्षी दल आज संसद के संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के संबोधन का बहिष्कार करेंगे और संसद में अंबेडकर प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Delhi: Congress leader Rahul Gandhi arrives at Parliament premises. Opposition parties will boycott President Ram Nath Kovind’s address at the joint sitting of Parliament today, and will hold a protest in front of the Ambedkar Statue in Parliament.
129 people are talking about this -
10:53 AM
सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की ओर से पेश कपिल सिब्बल ने कोर्ट के समक्ष कहा कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार के महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लेने से रोका जाए।
Kapil Sibal appearing for Shiv Sena-NCP-Congress alliance in Supreme Court, mentioned before the SC to restrain the Devendra Fadnavis Government from taking important policy decisions.
55 people are talking about this -
10:47 AM
सुप्रीम कोर्ट ने बैलेट से मतदान का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि गुप्त मतदान नहीं होना चाहिए और फ्लोर टेस्ट कराने के लिए प्रो-टेम स्पीकर को नियुक्त करने को कहा है। जो कल शाम 5 बजे से पहले पूरा हो जाना चाहिए।
-
10:42 AM
कार्यवाही का सीधा प्रसारण
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा में 27 नवंबर को शाम 5 बजे से पहले फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया। कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा।
Supreme Court orders Floor Test in the Maharashtra assembly to be held on November 27 before 5 pm. The proceedings shall be live telecast. https://twitter.com/ANI/status/1199193379445198848 …
ANI✔@ANI
Supreme Court orders Floor Test in the Maharashtra assembly to be held on November 27
234 people are talking about this -
10:39 AM
कल होगा फ्लोर टेस्ट
सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया। यानी कल राज्य में भाजपा सरकार को बहुमत साबित करना होगा।
Supreme Court orders Floor Test in the Maharashtra assembly to be held on November 27
327 people are talking about this -
10:36 AM
तीन जजों की पीठ
जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता और जस्टिस संजीव खन्ना और अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के खिलाफ एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना द्वारा संयुक्त रूप से दायर याचिका पर फैसला सुनाएंगे।
-
10:34 AM
सुप्रीम कोर्ट का थोड़ी देर में फैसला
महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के खिलाफ एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना द्वारा संयुक्त रूप से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का थोड़ी देर में फैसला आएगा।
Supreme Court to pass order shortly on the petition jointly filed by the NCP-Congress and Shiv Sena against the formation of BJP-led government in Maharashtra.
20 people are talking about this -
10:32 AM
कांग्रेस विधायक दल के नेता
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक दल के नेता हो सकते हैं।
Sources: Maharashtra Congress President Balasaheb Thorat to be Congress Legislative Party leader of Maharashtra (file pic)
33 people are talking about this -
10:29 AM
जयंत पाटिल के नेता चुने जाने पर फंसा पेंच
यह भी पढ़ें:Maharashtra Politics: जयंत पाटिल के नेता चुने जाने पर फंसा पेंच, शरद पवार को लग सकता है झटका
-
10:01 AM
टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है- सेना प्रमुख
सेना प्रमुख ने कहा कि टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है, अगर हम खरीद चक्र में सुधार नहीं करते हैं, तो हम हमेशा पुराने उपकरण के साथ काम करेंगे।
Army Chief: Technology is fast changing, if we don’t improve procurement cycles,we’ll always be operating with obsolete equipment. Instead of having procurement procedures in concentric circles,we need to go into cyclical form so that simultaneous procurement processes can happen
24 people are talking about this -
09:58 AM
तेलंगाना परिवहन की हड़ताल
हैदराबाद: आज ड्यूटी पर वापस लौटने को तैयार सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जा रहा है। सोमवार को सड़क परिवहन निगम-संयुक्त कार्रवाई समिति (RTC-JAC) ने हड़ताल को खत्म करने का आदेश जारी करके कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लौट जाने को कहा था।
Hyderabad: Road Transport Corporation workers who are ready to join back services today are being detained by police. Road Transport Corporation-Joint Action Committee (RTC-JAC) had issued an order y’day to call off the strike&had asked employees to join back services. #Telangana
17 people are talking about this -
09:52 AM
DEFCOM में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत
दिल्ली में DEFCOM में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सुरक्षाबलों के लिए गोपनीयता का मुद्दा महत्वपूर्ण है, अगर इससे समझौता हो जाता है तो कोई योजना काम नहीं कर सकती है। गोपनीयता के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम स्वदेशी प्रणाली विकसित करें।
Army Chief General Bipin Rawat at DEFCOM in Delhi:The issue of secrecy is important for security forces, if it gets compromised then no plan can work. To bring in secrecy, it is important that we develop indigenous systems. Today we’re operating on systems that can be compromised
80 people are talking about this -
09:49 AM
एनसीपी विधायक दल नेता पर स्पीकर लेंगे फैसला
महाराष्ट्र विधानमंडल सचिव राजेंद्र भागवत ने कहा कि विधानमंडल सचिवालय को एक पत्र मिला है जिसमें दावा किया गया है कि जयंत पाटिल एनसीपी के लिए विधायक दल के नेता हैं। लेकिन, फैसला स्पीकर को लेना है। आज तक यह तय नहीं किया गया है।
Rajendra Bhagwat, Maharashtra Legislature Secretary: Legislature Secretariat has received a letter claiming that Jayant Patil is the Legislative Party Leader for NCP. But, decision has to be taken by the Speaker. As of today, it has not been decided.
115 people are talking about this -
09:33 AM
भाजपा नेता आशीष शेलार
मुंबई में भाजपा नेता आशीष शेलार ने दावा किया है कि अजीत पवार सदन के पटल पर एनसीपी के नेता हैं और विधायक दल के नेता के रूप में उनका व्हिप चलेगा।
BJP leader Ashish Shelar in Mumbai: We are confirmed that Ajit Pawar is the leader of NCP on the Floor of the House, and his whip will hold as leader of legislature party
202 people are talking about this -
09:27 AM
डीआडीओ के अध्यक्ष सम्मानित
डीआडीओ के अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी को रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी ऑफ यूके के फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। जी. सतीश रेड्डी पिछले 100 वर्षों में यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक हैं।
Defence Research & Development Organisation (DRDO) chairman G. Satheesh Reddy is the first Indian scientist to have been awarded the fellowship by Royal Aeronautical Society of United Kingdom in the last 100 years. https://twitter.com/ANI/status/1199173646670946304 …
ANI✔@ANI
Def Research&Development Org chairman G Satheesh Reddy awarded the honorary fellowship by Royal Aeronautical Society of UK for contributions to indigenous design,development&deployment
of diversified missile systems,aerospace vehicles,guided weapons&avionics technologies in India142 people are talking about this -
09:08 AM
फडणवीस और कोश्यारी ने दी श्रद्धांजलि
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 11 वीं बरसी पर मरीन ड्राइव में पुलिस मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Mumbai: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis and Governor Bhagat Singh Koshyari pay tribute at Police Memorial at Marine Drive on 11th anniversary of 26/11 #MumbaiTerrorAttack, today
209 people are talking about this -
08:48 AM
सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली महिला पर हमला
केरल: इस साल जनवरी में सबरीमाला मंदिर में पहली बार प्रवेश करने वाली दो महिलाओं में से एक, बिन्दू अम्मिनी ने बताया कि आज सुबह एर्नाकुलम शहर के पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर एक आदमी ने उनके चेहरे पर मिर्ची छिड़क कर हमला किया।
-
08:45 AM
सबरीमाला मंदिर केस
कोच्चि में महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ती देसाई ने आज सुबह कहा कि हम आज संविधान दिवस पर सबरीमाला मंदिर जाएंगे। मंदिर जाने से हमें न तो राज्य सरकार और न ही पुलिस रोक सकती है। चाहे हमें सुरक्षा मिले या नहीं, हम आज मंदिर जाएंगे।
Women’s rights activist Trupti Desai at Kochi, early morning today: We’ll visit #Sabarimala temple today on Constitution Day. Neither state government nor police can stop us from visiting the temple. Whether we get security or not we will visit the temple today.
502 people are talking about this -
08:42 AM
26/11 की 11 वीं बरसी
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 11 वीं बरसी पर मरीन ड्राइव में पुलिस मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
Mumbai: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis and Governor Bhagat Singh Koshyari to pay tribute at Police Memorial at Marine Drive on 11th anniversary of 26/11 #MumbaiTerrorAttack, today. (File pic)
180 people are talking about this -
08:40 AM
26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नायडू ने कहा कि उन सभी को मेरी श्रद्धांजलि, जिन्होंने 2008 के नृशंस मुंबई आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाई। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता में खड़े हैं। मैं हमारे सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी और देशभक्ति को सलाम करता हूं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जान लगा दिया।
-
08:33 AM
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को फैसला रख लिया था सुरक्षित
भाजपा सरकार के खिलाफ शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की संयुक्त याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
-
08:31 AM
महाराष्ट्र मामले में फैसला आज
महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार के गठन के खिलाफ एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना द्वारा संयुक्त रूप से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुबह 1030 बजे एक आदेश पारित करेगा।
