Breaking
गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी? शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही 40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा... छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे भोपाल भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने किया मतदान, पंजाब केसरी के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की ... पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पहुंचते ही इस शख्स के छुए पैर जीतेगा तो भाजपा नेता ही, लेकिन मतदान जरूर करें और अकल ठिकाने लाएं, इंदौर की जनता से जीतू पटवारी की अ...

रूस में एक केमिकल प्लांट में हुआ विस्फोट, 12 लोगों की मौत; 4 लापता

Whats App

मास्को। रूस में एक केमिकल प्लांट में ब्लास्ट होने से 16 लोगों की मौत की खबर है। टास समाचार एजेंसी के मुताबिक, पश्चिमी रियाज़ान प्रांत (Ryazan province) में एक केमिकल प्लांट में विस्फोट के चलते यह धमाका हुआ। हालांकि, आपात स्थिति मंत्रालय ने दुर्घटना में 12 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि चार लोग लापता हैं। टास (TASS) ने अपने स्रोत के हवाले से कहा कि दुर्घटना तकनीकी प्रक्रिया का पालन करने में विफलता के कारण हुई थी। इस विस्फोट के दौरान लगी आग को भी बुझाने के लिए दमकल गाड़िया पहुंच चुकी हैं। बचाव कार्य जारी है।

सोशल मीडिया हादसे से जुड़े फोटो-वीडियो वायरल

यह आग राजधानी मास्को के दक्षिणपूर्व में स्थित एक प्लांट में लगी है, जहां विस्फोटक के अलावा हथियार बनाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस भयावह हादसे से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Whats App

इससे पहले चीन के एक रेस्टोरेंट में हुआ था गैस रिसाव

शेनयांग शहर (Shenyang City) में स्थित एक रेस्टोरेंट के भीतर गैस रिसाव होने से विस्फोट हुआ था। साउथ चाइना मोर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इस हादसे में 1 की मौत हो गई है जबकि 33 लोग घायल हुए थे। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया था कि यह गैस रिसाव कैसे हुआ? यहां पर बचाव कार्य भी किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धमाके के बाद लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। चारों तरफ इमारतों का मलबा बिखरा हुआ है और अफरातफरी मची हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले 13 जून 2021 को भी इसी प्रकार का हादसा हुआ था। हुबेई प्रांत के शियान शहर में सुबह गैस पाइप फट गई थी। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, मध्य चीन के हुबेई प्रांत में भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो थी जबकि 138 लोग इस हादसे में घायल हो गए थे। 37 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए थे। इस हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए थे।

गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस     |     कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी?     |     शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही     |     40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज     |     बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा…     |     छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य     |     जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे     |     भोपाल भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने किया मतदान, पंजाब केसरी के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की     |     पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पहुंचते ही इस शख्स के छुए पैर     |     जीतेगा तो भाजपा नेता ही, लेकिन मतदान जरूर करें और अकल ठिकाने लाएं, इंदौर की जनता से जीतू पटवारी की अपील     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374