ब्रेकिंग
एअर इंडिया विमान को मिली बम की धमकी, बर्मिंघम से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट ईरान 5 साल में परमाणु देश बन जाएगा… अमेरिकी हमले के बाद ऐसा क्यों बोले असदुद्दीन ओवैसी मैं CM बनना चाहता हूं, खुलकर बोलें चिराग… तेजस्वी का पासवान पर तंज पहले कार से टक्कर मारी, फिर उतरकर कर्नल को मारे थप्पड़… दारोगा के खिलाफ FIR छत्तीसगढ़ में बारिश में भी पूरी ताकत से चलेगा एंटी नक्सल ऑपरेशन, 31 मार्च, 2026 तक होगा खात्मा… अमित... दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर ‘पम्पू’ को किया अरेस्ट… हत्या, डकैती और लूटपाट जैसे 16 केस में था व... बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, घर-घर जाकर वोटर लिस्ट का होगा सत्यापन कुवैत से पैसे मंगवाने हैं… होटल मालिक को दिया झांसा, अकाउंट खुलवाकर कर दिया 11 लाख का खेला अब बल्लू उगलेगा सोनम के सारे राज… सिक्योरिटी गार्ड को शिलॉन्ग ले गई पुलिस, मिलेंगे अहम सुराग ऑपरेशन सिंदूर जारी, आंख उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब… NIA की कामयाबी पर बोले पीयूष गोयल
मध्यप्रदेश

आदिवासी युवक पर गोली चलाने वाला मोरवा गोलीकांड का मुख्य आरोपित विवेकानंद वैश्य गिरफ्तार

सिंगरौली। सिंगरौली के मोरवा में आदिवासी युवक पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपित विवेकानंद वैश्य को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मोरवा पुलिस ने आरोपित को उसके महिला मित्र के घर चटका बस्ती से गिरफ्तार किया है। एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने मुख्य आरोपी भाजपा विधायक के पुत्र पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। गोलीकांड के बाद से ही आरोपित लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस की कई टीमें लगी थीं जांच में

ज्ञात हो कि गोली चलाने के बाद से ही यह मामला प्रदेश भर में गरमा गया था और पुलिस भी आरोपित के बारे में लगातार छानबीन कर रही थी। इस मामले में एसपी के नेतृत्व में आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए कई अलग अलग टीमें लगी थीं। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

उप्र बार्डर से पकड़ा गया था दूसरा आरोपित

गोलीकांड का दूसरे आरोपित को पुलिस ने उप्र बार्डर के पास से पकड़ा था। जहां साइबर सेल के जरिए पता चला कि सिंगरौली गोलीकांड का मुख्य दूसरा आरोपित दीपक उर्फ त्रिभुवन पनिका मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के खनहना बॉर्डर पर छिपा हुआ है। पुलिस आरोपित का पीछा करते हुए मौके पर पहुंची। आरोपित चकमा देकर वहां से भाग निकला। आरोपित भाग रहा था पुलिस भी पीछा कर रही थी। खुद को बचाने के लिए आरोपित मोरवा रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में जाकर छि‍प गया। पुलिस ने चारों तरफ से घर कर आरोपित को गिरफ्तार किया था। अब मुख्य आरोपित विधायक पुत्र भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है मामला

बीते सप्ताह भाजपा विधायक पुत्र विवेक वैश्य ने मोरवा के बूढी माई मंदिर के पास बातचीत के दौरान गोली चला दी थी। सूर्या खैरवार पर विवेक की पिस्टल से निकली गोली दाहिने हाथ पर लग गई थी जिससे वह घायल हो गया।वहीं अब घायल की हालत ठीक है।

Related Articles

Back to top button