ब्रेकिंग
पहलगाम हमले से बैकफुट पर मुस्लिम संगठन, क्या कमजोर पड़ जाएगा वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन? बिहार: नौकरी हो तो ऐसी! घर बैठी रही नर्स, तीन साल तक आती रही सैलरी, इंक्रीमेंट भी मिला कहीं चलेगी लू तो कहीं होगी बारिश, जानें-देशभर में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम न खोले जाएंगे गेट और न होगी कोई सेरेमनी…अटारी बॉर्डर पर PAK के साथ सभी रस्म खत्म पुलिस के जाल में फंस गई अशरफ की पत्नी! पहुंची हाईकोर्ट, लगाई ‘न्याय’ की गुहार पहलगाम आतंकी हमला इंटेलिजेंस फेलियर, तेजस्वी यादव ने पूछा- यह किसकी है जिम्मेदारी? सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान! पहलगाम हमले के बाद वकील एपी सिंह का दावा, बताया अलग मामला 800 कैंटीन, 500 रुपये में रुकने का इंतजाम… केदारनाथ धाम के रास्तों पर मिलेंगी ये सुविधाएं खच्चर वाले बनकर आए थे आतंकी… स्केच देख मॉडल एकता तिवारी ने दो को पहचाना, बताया- कैसे बना रहे थे प्ला... ये तुम्हारे बच्चे हैं… जब ‘नजाकत’ से आतंकियों ने पूछा, जान जोखिम में डाल बचाई पर्यटकों की जिंदगी
मनोरंजन

लाॅस एंजलिस में प्रियंका चोपड़ा ने मनाई गणेश चतुर्थी, शेयर की बेटी मालती की क्यूट तस्वीरें

गणेश चतुर्थी के खास त्योहार को सभी बॉलीवुड सितारों ने बड़े की धूम-धाम से मनाया है। सोशल मीडिया पर इन स्टार्स ने तरह-तरह के आउटफिट्स में अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इसी बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी खास अंदाज में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की है। प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ इस त्योहार को मनाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में मालती बप्पा की पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही ट्रेडिशनल लुक में मालती की क्यूटनेस फैंस को खूब पसंद आ रही है।

प्रियंका ने मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी सालों से लाॅस एंजलिस में ही रह रही हैं। विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका अपनी भारतीय संस्कृति को नहीं भूली हैं। वे हर त्योहार को विदेश में अपने अंदाज में मनाती है। वे खुद तो इन त्योहारों को सेलिब्रेट करती ही हैं, लेकिन वे अपने पति निक जोनस और बेटी मालती को इसमें शामिल करती हैं। प्रियंका की शेयर की गई फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मालती खिलौने वाले गणपति के साथ खेल रही हैं। साथ ही उन्होंने क्यूट सा आउटफिट पहन रखा है और कानों में बाली डाली हुई है।

छोटे से गणपति के साथ मालती की क्यूट फोटोज

वहीं, दूसरी तस्वीर में मालती बप्पा को गले लगाती दिखाई दे रही हैं। मालती ने माथे पर बिंदी लगाई है और हाथों में चूड़ियां भी पहनी हुई है। मालती का ये लुक ट्रेडिशनल और क्यूट लग रहा है। इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, एक लड़की और उसके गणपति। हमेशा हमारे साथ रहते हैं….हम जहां भी जाएं। प्रियंका ने अपने घर में छोटा सा मंदिर भी बनाया हुआ है, जिसके सामने मालती बैठी हुई नजर आ रही थीं। इस मंदिर में बप्पा की छोटी सी मूर्ति स्थापित की गई है।

Related Articles

Back to top button