Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
ऑनलाइन नहीं मिलेगा जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद, क्यों लिया गया फैसला? कानून मंत्री ने दिया जवाब शादी करनी है तो धर्म बदलना होगा… प्रेमी ने बनाया दबाव, घरवालों ने भी किया टॉर्चर; सुसाइड नोट लिख प्र... झमाझम बारिश के साथ हुई दिल्ली की सुबह, 5 दिन तक राहत नहीं… UP-बिहार समेत इन 15 राज्यों में अलर्ट, पह... श्री हनुमान बालाजी भारतीय चिकित्सा चैरिटेबल स्वास्थ्यवर्धक संस्थान में अयोध्या की तर्ज पर बना भव्य म... मेधा पाटकर को SC से नहीं मिली राहत, दोषसिद्धि को रखा बरकरार, जुर्माने को किया रद्द आजादी के जश्न में खलल डालेगी बारिश! 15 अगस्त पर दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में सांसदों में लिए नए फ्लैट्स बनकर तैयार, जानिए क्या है इनकी खासियत? सरकार बनने पर अफसरशाही को पैरों तले कुचला जाएगा… RJD विधायक के बिगड़े बोल संसद से सड़क तक बवाल… बिगड़ी TMC सांसद की तबीयत… हिरासत में राहुल गांधी ने की ऐसे मदद सांसदों को मिले नए फ्लैट्स, नाम- कृष्णा-गोदावरी-कोसी और हुगली, मोदी क्यों बोले- कुछ लोगों को बिहार च...

महिला समृद्धि सम्मेलन में शिरकत करने भिलाई पहुंचींं प्रियंका गांधी, महिलाओं संग ली सेल्फी

14

भिलाई।  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होने भिलाई के सिविक सेंटर स्थित जयंती स्टेडियम मैदान पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ संस्कृति परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत राउत नाचा लोक नृत्य के साथ किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्‍टालों का अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने काम के बारे में प्रियंका गांधी को जानकारी दी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से प्रियंका गांधी ने बातचीत की।

उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। प्रियंका गांधी को अपने पास पाकर महिलाएं खुश और उत्साहित नजर आईं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रियंका गांधी ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर उत्साही महिलाओं ने प्रियंका के साथ सेल्फी भी ली।

प्रियंका गांधी ने किया सुआ नाच

सभा स्थल पर कुछ महिलाएं प्रियंका गांधी के स्वागत में सुआ नृत्य कर रही थी। महिलाओं को नृत्य करते देख प्रियंका गांधी खुद को रोक नहीं पाई, और वे भी महिलाओं के साथ थिरकने लगी।

इससे पहले प्रियंका गांधी गुरुवार सुबह रायपुर पहुंचींं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी आज भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। भिलाई के सेक्टर-06 स्थित जयंती स्टेडियम में दोपहर एक बजे महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रियंका गांधी का पहली बार भिलाई आगमन हो रहा है।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिलाओं को सौगात देंगे। इस अवसर पर 1010 महिला समूहों को महिला कोष की ऋण योजना से और 285 महिलाओं को सक्षम योजना से 12 करोड़ 01 लाख रुपये का ऋण आरटीजीएस के माध्यम से सीधे खाते में भेजा जाएगा।

महिला समृद्धि सम्मेलन में 309 करोड़ रुपये की सौगात

भिलाई के जयंती स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले को 309 करोड़ 65 लाख 86 हजार रुपये के 186 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में भूमिपूजन और लोकार्पण भी शामिल हैं। इस सम्मेलन में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। बुधवार को आयोजन स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी दिनभर डटे रहे। कांग्रेस नेताओं ने भी आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सम्मेलन के लिए आयोजन स्थल पर 50-50 मीटर के पांच बड़े डोम शेड बनाए हैं। जिसकी चौड़ाई 50 मीटर व लंबाई 35 मीटर है। कुल 250 मीटर चौड़ा और 175 मीटर लंबा शेड बना है। इसमें एक मुख्य मंच है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। सभा स्थल में प्रवेश के लिए 16 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

मुख्य प्रवेश द्वार बैडमिंटन कोर्ट जहां से वीआइपी प्रवेश करेंगे। सभा स्थल पर 22 एलइडी स्क्रीन लगाया गया है। साथ ही डोम शेड के बाहर विभिन्न स्टाल बनाए गए है। जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, की झलक दिखाई जाएगी। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने महिला समृद्धि सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन पर निजी स्कूल संचालकों पर जबरदस्ती दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालकों को स्कूल में परीक्षा निरस्त कर स्कूल बसों को देने कहा जा रहा है।

महिला समूहों को लाने सौंपी गई जिम्मेदारी

कार्यक्रम का नाम महिला समृद्धि सम्मेलन रखा गया है। लिहाजा प्रदेश भर से महिला समूहों को लाने की जिम्मेदारी सभी निकायों को सौंपी गई है। निकायों द्वारा महिलाओं को लाने की व्यापक तैयारी की जा रही है। वाहन आदि की व्यवस्था की जा रही है।

पार्किंग स्थल तय

ट्रेफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि अलग -अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था तय कर दिया गया है। कवर्धा, नांदगांव, दुर्ग से आने वाले वाहनों के लिए सेक्टर-10 स्कूल, सेक्टर-7 स्कूल में पार्किंग व्यवस्था की गई है। रायपुर से आने वाले वाहनों के लिए डीपीएस चौक रिसाली के पास पार्किंग व्यवस्था की गई है।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी तैनात रहेंगे जवान

बड़े नेताओं के आगमन को देखते हुए सभा स्थल पर बुधवार से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाया गया है। गुरुवार को सुबह प्रदेश भर से आई महिला पुलिस बल मौके पर तैनात कर दी जाएंगी। एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभा स्थल के अलावा शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर भी बल लगाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.