Local & National News in Hindi

CWC 2019: टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, चोटिल कप्तान कोहली हुए फिट

0 51

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के अंगूठे पर नेट अभ्यास के दौरान चोट लग गयी लेकिन वह ‘ठीक’ हैं। भारतीय टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआती करेगी।
टीम इंडिया से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘बल्लेबाजी के दौरान उनका अंगूठा चोटिल हो गया लेकिन वो ठीक हैं। इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं।’ शनिवार को अभ्यास के दौरान कोहली के दाहिने हाथ का अंगूठा चोटिल हो गया जिसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फारहार्ट ने भारतीय कप्तान का इलाज किया।
फारहार्ट ने उनकी अंगूठे पर मैजिक स्प्रे (दवा) लगाने के बाद टेप चिपका दिया। बाद में कोहली को बर्फ से भरे गिलास में अंगूठा डाल कर मैदान से बाहर जाते देखा गया।जाधव को हालांकि शनिवार को नेट पर अभ्यास करते देखा गया जिससे अंदाजा लगया जा रहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे। भारतीय टीम रविवार को विश्राम कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !