Breaking
बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग

अयोध्‍या से लौटते समय गोपालगंज में डिवाइडर से टकराई कार, समस्‍तीपुर की महिला की मौत, पांच घायल

Whats App

गोपालगंज। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी खान टोला के समीप एनएच 27 पर तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि कार में सवार महिला की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई। कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही घायलों को भी सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने पांचों घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें पटना रेफर कर दिया।

पूजा-अर्चना करने सभी गए थे अयोध्‍या 

बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रमिला देवी, सुधीर कुमार, वृजमोहन कुमार, अभिषेक कुमार तथा प्रभात कुमार स्विफ्ट डिजायर कार से अयोध्या (UP) गए थे। वहां से ये  लोग घर लौट रहे थे। कार को सोनू कुमार नाम का चालक चला रहा  था। अभी ये लोग मांझा के कोईनी खान टोला के समीप पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर एनएच 27 की डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में प्रमिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई।

Whats App

घर से निकला अधेड़ आया ट्रेन की चपेट में 

थावे- कप्तानगंज रेलखंड पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के करमैनी मोहब्बत गांव के समीप मंगलवार की रात घर से निकले एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर अधेड़ का शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने इसी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल किया। बाद में स्वजनों के अनुरोध पर पुलिस ने अधेड़ के शव का पंचनामा करने के बाद उसे स्वजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि करमैनी मोहब्बत गांव निवासी 55 वर्षीय हरिराम शाह मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए।

बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374