Local & National News in Hindi

इसराईल में भारतीय की चाकू घोंपकर हत्या

0 62

तेल अवीवः इसराईल के तेल अवीव शहर में एक अपार्टमेंट रह रहे किरायेदारों के बीच झगड़े के दौरान 50 वर्षीय भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और एक अन्य भारतीय घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, केरल के जीरोम आर्थर फिलिप पर शनिवार रात नीव शैनन स्ट्रीट स्थित उसके अपार्टमेंट में चाकू से हमला किया गया। तेल अवीव के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

घटना में केरल के ही पीटर जेवियर (60) घायल हो गए जिनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। वे भी भारतीय नागरिक हैं और संबंधित अपार्टमेंट में ही रह रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !