ब्रेकिंग
हाईटेक हुई फडणवीस सरकार, मंत्रियों को मिले iPad; अब बैठकें होंगी पेपरलेस जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद की थाली से गायब हो गए मोदक, मचा हड़कंप… प्रशासन ने दिया ये जवाब मंत्री जी, पड़ोसी के साथ भाग गई बीवी… जनता दरबार में पहुंचा शख्स, कर दी ये डिमांड झारखंड: बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर 7 साल की बेटी के साथ चारधाम की यात्रा करने गए पिता, लैंडस्लाइड में दबे… दर्दनाक मौत NBCC ने 38 खरीदारों को सौंपे उनके सपनों के Flat, ग्राहकों ने जताया आभार बिहार केवल एक राज्य नहीं, यह भारत की आत्मा है… मुजफ्फरपुर में बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शक्तिपीठ हाईवे को मंजूरी, आदिवासी छात्रों के भत्ते दोगुने… महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फै... दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री! उमस वाली गर्मी से राहत, भारी बारिश का अलर्ट पंजाब-चंडीगढ़ आने वाली ये Trains 14 जुलाई तक रद्द, पढ़ें List...
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में खूनी संघर्ष, क्रिकेट खेलने पर विवाद एक परिवार पर जानलेवा हमला, 6 लोग घायल

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की सिंधी बस्ती में सोमवार को क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। आरोप है कि एक बच्चे के साथ गाली-गलौज की गई, जिसके बाद उसने अपने परिजनों को मौके पर बुलाया। तभी वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि लाठी, स्टूल और कुर्सियों से हमला बोल दिया गया। हमले में एक बच्चा, दो महिलाएं और तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि लगभग 30 लोगों ने उन्हें घेरकर जानलेवा हमला किया।घायल महिला गीता एहलानी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान न केवल उन्हें पीटा गया बल्कि ब्लेड से भी हमला करने की कोशिश की गई। पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और लालबाग थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button