New Delhi : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विद्यासागर कॉलेज में जाकर ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति को स्थापित किया। ममता बनर्जी पैदल चलकर विद्यासागर कॉलेज पहुंची। उनकी उपस्थिति में प्रतिमा को स्थापित किया गया।
ममता बनर्जी ने कॉलेज के उसी जगह प्रतिमा का अनावरण किया जहां पिछले महीने राजनीतिक हिंसा में तो’ड़-फो’ड़ हुई थी। सोमवार को बनर्जी ने मूर्ति अनावरण से संबंधित दो कार्यक्रमों में भाग लिया।
क्या था मामला –
14 मई को पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रोड शो के दौरान TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झ’ड़प हो गई थी जिसके बाद काफी हिंसा देखने के लिए मिली थी। इसी हिंसा के बीच कार्यकर्ताओं ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तो’ड़ दिया था जिसके बाद काफी हं’गामा हुआ था।
कोलकाता पुलिस ने बंगाली अस्मिता के प्रतीक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 14 मई को मूर्ति तोड़े जाने की जांच करने के लिए स्पेशल जांच टीम(SIT) का गठन किया।
इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एक कड़ा फैसला लिया था। आयोग ने बंगाल में चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी थी। कोलकाता में कल हुई हिंसा और ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने से आयोग नाराज था। बंगाल में किसी भी तरह का चुनाव प्रचार 16 मई की रात 10 बजे के बाद नहीं हो सकेगा। हालांकि बंगाल में प्रचार की अंतिम तारीख 17 मई थी। लेकिन हिंसा के बाद आयोग ने यह कड़ा फैसला लिया था।
