Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177
Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर लगाई रोक जलाया, काटा… लेकिन खत्म नहीं हुआ अस्तित्व; हजारों साल से ‘जिंदा’ है ये पेड़, मेंटेनेंस पर खर्च होंगे... जयपुरः माथा फोड़ देंगे ये ध्यान रखना, बाबा कहते हैं… थानेदार की सीट पर बैठकर बीजेपी विधायक बालमुकुंद ... दिल्ली में ये क्या हो रहा है…स्कूल-कॉलेज को मिली धमकी पर अरविंद केजरीवाल ने BJP सरकार को घेरा हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का खतरा, 192 सड़कें ठप… मंडी जिले में सबसे ज्याद... कॉलेज कमेटी ने शिकायत की अनदेखी की, टीचर की गलत डिमांड से तंग आकर 20 साल की छात्रा ने खुद को जला मार... कांवड़ रूट के ढाबों पर QR कोड का मामला, SC का योगी सरकार को नोटिस इस शिव मंदिर में मुस्लिम भक्तों की लगती है कतार, दिलचस्प है इसकी कहानी धर्म के नाम पर राजनीति..AIMIM का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-जो पार्टियां जा... 20 सीक्रेट तहखाने, दुबई के मौलाना से ट्रेनिंग, किताबें छापकर फैलानी थी नफरत; छांगुर के शैतानी दिमाग ...

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177

जयमाला की प्रथा नहीं… सुनते ही भड़के बाराती, लड़की वालों का पीट-पीटकर किया ये हाल

2

बिहार की वैशाली जिले में शादी समारोह में जयमाला रस्म न होने पर जमकर हंगामे की घटना सामने आई है. इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें लड़की पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का एक वीडियो भी इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें बाराती घरातियों की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं.

वैशाली के बलिगाव थाना क्षेत्र के चकमीर वॉकी गांव में समस्तीपुर के आनंदपुर मोरवा से बारात आई थी. नाच गाने के बाद जब बारातियों को स्वागत के लिए बिठाया गया तो उसमें से कुछ दूल्हे के दोस्त जबरन जयमाला कराने की जिद करने लगे. इस दौरान लड़की पक्ष के के लोगों ने समझाया कि हमारे खानदान में जयमाला की प्रथा नहीं है. इसके बाद लड़के पक्ष के कुछ लोगों ने कहा कि अगर जयमाला नहीं होता तो यहां से दूल्हा को बिना शादी कराएं ही वापस ले जाएंगे.

बहन के ससुराल में भाई की पिटाई

काफी समझाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई. बारातियों को भोजन करवाया जाता है और फिर खुशी-खुशी शादी भी हो जाती है, लेकिन दुल्हन के साथ उसका भाई जैसे ही आनंदपुर मोरवा यानी लड़की के ससुराल पहुंचा वैसे ही ससुराल वालों ने उसकी लाठी-डंडें से जमकर पिटाई कर दी. मार-मार कर उसे लहूलुहान कर दिया. अपने ऊपर हुए इस हमले की जानकारी दुल्हन के भाई ने अपने परिजनों को दी. मामले की जानकारी होते ही पिता सहित कई लोग बेटी से ससुराल पहुंच गए.

कई लोग घायल

बेटी के ससुराल पहुंचते ही बारातियों ने लड़की के पिता और उनके साथ आए लोगों ने धावा बोल दिया. उन्होंने लड़की के पिता सहित सभी लोगों की दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पिटाई कर दी. इसका एक वीडियो भी इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की घटना को साफतौर देखा जा सकता है. सभी घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दुल्हन के परिजन संतोष ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जयमाला नहीं किया तो लड़कों वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया. यह घटना दिन पहले की बताई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.