Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177
Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
गुना में ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्टर साहब के सामने पिया नाले का गंदा पानी, जानिए पूरा मामला प्रेम प्रसंग में देवरानी और जेठानी घर से नगदी और ज़ेवरात लेकर हो गईं रफूचक्कर, पति थाने में लगा रहे ... डिंडोरी के बरेंडा गांव में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ जयस ने खोला मोर्चा MP में मां ने ही की थी ढाई महीने के बच्चे की हत्या, दो साल बाद ऐसे खुला हत्या का राज डबरा पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर, 6 बाइक बरामद ,ऐसे देते थे वारदात को अंजाम नहीं रही पन्ना की ‘दादी’, सबसे बुजुर्ग हथिनि का निधन, गिनीज रिकार्ड में नहीं आ सका नाम पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, पीड़ित ने उतार दिए अपने कपड़े और सड़क पर लेट गया महाराष्ट्र में चुनाव चोरी हुआ, बिहार में भी वही हो रहा… राहुल गांधी का पटना में चुनाव आयोग पर बड़ा ह... गुजरात के वडोदरा में गिरा पुल, 10 की मौत, कांग्रेस बोली- हमने कहा था पुल की हालत ठीक नहीं, इसकी मरम्... राजस्थान के चुरू में वायुसेना का जगुआर क्रैश, हादसे में पायलट समेत 2 की मौत

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177

बिहार और नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, अपनी परफॉर्मेंस पर भी दिया बयान

2

बिहार चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पार्टियां कई दावे करने लगी हैं, कभी जनता को लेकर तो कभी अपनी ही सीटों को लेकर. जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का कहना है कि हमारी पार्टी बिहार की व्यवस्था बदल कर रहेगी, फिर चाहे वह सत्ता में रहकर बदले या फिर 5-6 साल तक संघर्ष करके बदले.

प्रशांत किशोर ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर कई दावे किए. उन्होंने कहा कि जन सुराज या तो अर्श पर रहेगी या फर्श पर रहेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी की या तो इतनी कम सीटें आएंगी की हम लोगों को 5-6 साल और संघर्ष करना पड़ेगा या इतनी ज्यादा सीटें आएंगी कि हम लोग बिहार की व्यवस्था को बदलने में लग जाएंगे. किशोर ने आगे कहा कि बिहार की व्यवस्था या तो सत्ता में आकर बदलेंगे या फिर 5 साल संघर्ष करके बदलेंगे लेकिन बदलेंगे जरूर.

‘नीतीश कुमार नहीं रहेंगे मुख्यमंत्री’

प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नवंबर में यानी चुनाव के नतीजे आने के बाद बिहार वैसा नहीं रहेगा जैसा है. क्योंकि नवंबर के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं रहेंगे. चुनाव के नतीजों के बाद बिहार में नया मुख्यमंत्री होगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी बने बिहार की व्यवस्था तो बदलने वाली है.

‘बिहार में नेताओं का नहीं जनता का राज चाहिए’

प्रशांत किशोर ने अपने एक बयान में कहा कि अगर आपको बिहार में बदलाव चाहिए तो नेताओं का नहीं बल्कि जनता का राज लाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि आप लोग रोजगार और बच्चों की शिक्षा को देखकर ही वोटिंग करें.

NDA और INDIA दोनों पर साधा निशाना

किशोर ने बीते मंगलवार को NDA और INDIA दोनों गठबंधनों पर निशाना साधते हुए कहा जब हमने पदयात्रा शुरू की थी, तब बीजेपी हमें इंडिया गठबंधन की टीम का हिस्सा बता रही थी. अब इंडिया हमें एनडीए गठबंधन की टीम का हिस्सा बता रही है. इससे पता चलता है कि दोनों गठबंधनों में जनसुराज पार्टी की लहर को लेकर कितना डर का माहौल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.