Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177
Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
'पापा मुझे ले जाओ'... Punjab की बेटी की आखिरी पुकार रह गई अनसुनी, आज वो नहीं रही Jalandhar रेलवे स्टेशन पर बड़े-बड़े गड्ढे कर रहे यात्रियों का स्वागत, रो पड़ी Smart City बिजली मीटरों को लेकर बड़ी खबर, पावरकॉम ने आखिरकार शुरू कर दी कार्रवाई एक्शन में रेलवे विभाग, Train में सफर करते समय भूल कर भी न करें ये गलती, नहीं तो... बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट फिर विवादों में, नगर निगम कर बैठा ये बड़ी गलती! पंजाब के गांवों को लेकर मान सरकार का नया फैसला! Ludhiana से होगी शुरुआत बड़ी खबर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने इस पद से दिया इस्तीफा पंजाब के इस Highway से गुजरने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर, कहीं फंस ना जाएं आप... भारत-पाक जंग के बाद बंद हुआ कारोबार! खाली पड़ी ICP अटारी, पढ़ें पूरी Report Jalandhar में आज लगेगा लंबा Power Cut, जानें कहां-कहां रहेगी बिजली बंद

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर लैंडस्लाइड, एक श्रद्धालु घायल; 2 मलबे में फंसे

6

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौ कांची में यमुनोत्री मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है. सोमवार को दोपहर के समय यमुनोत्री मार्ग पर अचानक से लैंडस्लाइड हुई. यह देख कुछ श्रद्धालुओं ने भागकर अपनी जान बचाई. वहीं कुछ फंस गए. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, एक श्रद्धालु घायल हुआ है, जबकि दो के मलबे में फंसे होने की बात सामने आ रही है. स्थानीय अधिकारियों ने मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया, “यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड की जानकारी आज दोपहर के समय हुई थी. आनन-फानन में रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचा गया. लैंडस्लाइड में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि दो मलबे में फंसे हैं. मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है. आवागमन को फिलहाल बंद कर दिया गया है.”

उत्तरकाशी DM ने दी जानकारी

वहीं उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने को बताया कि यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौ कैंची में लैंडस्लाइड की घटना हुई है. एक श्रद्धालु मलबे के चपेट में आने से घायल हुआ है. घायल श्रद्धालु मुंबई का रहने वाला है. फिलहाल उसको इलाज के लिए जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जिलाधिकारी ने बताया कि मौके पर SDRF, NDRF, पुलिस और प्रशासन के लोग राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

30 अप्रैल से शुरू हुई थी चारधाम यात्रा

बता दें कि साल 2025 की चारधाम यात्रा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी. इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ के कपाट खोले गए थे. लाखों की संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए देवों की नगरी उत्तराखंड पहुंचे हैं. चारधाम यात्रा का पारंपरिक मार्ग यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ है. यात्रा आमतौर पर हरिद्वार या ऋषिकेश से शुरू होती है, और फिर यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.