Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177
Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
ट्रंप ने 29 बार सीजफायर का दावा किया, दम है तो पीएम मोदी बोल दें कि झूठ है: राहुल गांधी UP में सरकारी स्कूलों को बंद करने का मामला: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सांसद संजय सिंह, फैसले को दी चुनौती न बैंड-बाजा, न ही लग्जरी कार… नाव पर आए बाराती, नाव पर ही विदा हुई दुल्हन; बिहार में बाढ़ के बीच हुई ... शहरी स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की लंबी छलांग, सर्वे में 115 शहरों ने सुधारी अपनी रैंकिंग ‘अनिरुद्धाचार्य को पागलखाने भेजकर रहूंगी’… हिंदू महासभा की नेता मीरा राठौर ने खोला मोर्चा, कहा- तब त... ‘4 इंजन’ के 4 बहाने, 10 मिनट की बारिश में दिल्ली बेहाल… BJP सरकार पर अरविंद केजरीवाल का निशाना 4 बच्चों की मां को पति ने बेचा, राशन कार्ड बनवाने के बहाने ले गया; पत्नी सहित 2 बच्चों की लगा दी बोल... ओंकारेश्वर बांध के 14 गेट खोले, निचले क्षेत्र में घाटों से दुकानों को हटाया रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर... आगरा फोर्ट, उज्जैन-चित्तौड़गढ़, रतलाम-उदयपुर ट्रेनें 30 जुलाई तक र... हाथ में हथियार, दे रहे वारदातों को अंजाम… कटनी में चड्डी-बनियान गैंग का आतंक

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी स्लीपर बस, जा रही थी बिहार से दिल्ली… 2 लोगों की मौत

5

उत्तर प्रदेश में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, 50 से अधिक घायल हैं. मौके पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया और हादसे की जांच शुरू की. यात्रा के दौरान बस के अंदर करीब 80 यात्री सवार थे.

ये डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली आ रही थी. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा जिले के सैफई में माइलस्टोन 103 के पास ये बस अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी. हादसे के बाद घायल यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की टीम पहुंची. बस से घायलों को निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे में दो लोगों की मौत

अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई, जिसके चलते ये हादसा हुआ. हादसे में जो दो लोग मरे हैं वो दोनों यात्री बिहार के रहने वाले थे. हादसे में मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष है. हादसे में मरने वालों की पहचान महिला सईदा खातून (नेपाल) और मनोज कुमार (55) दरभंगा के रूप में हुई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंची और राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

घायल लोग सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बस हादसे में घायल सभी यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है. डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का उपचार गंभीरता से करने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि इटावा के डीएम और एसएसपी समेत अन्य अधिकारी हादसे वाली जगह पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है. बस चालक के मौके से फरार होने की होने की बात भी कही जा रही है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.