Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177
Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में सरकारी स्कूलों को बंद करने का मामला: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सांसद संजय सिंह, फैसले को दी चुनौती न बैंड-बाजा, न ही लग्जरी कार… नाव पर आए बाराती, नाव पर ही विदा हुई दुल्हन; बिहार में बाढ़ के बीच हुई ... शहरी स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की लंबी छलांग, सर्वे में 115 शहरों ने सुधारी अपनी रैंकिंग ‘अनिरुद्धाचार्य को पागलखाने भेजकर रहूंगी’… हिंदू महासभा की नेता मीरा राठौर ने खोला मोर्चा, कहा- तब त... ‘4 इंजन’ के 4 बहाने, 10 मिनट की बारिश में दिल्ली बेहाल… BJP सरकार पर अरविंद केजरीवाल का निशाना 4 बच्चों की मां को पति ने बेचा, राशन कार्ड बनवाने के बहाने ले गया; पत्नी सहित 2 बच्चों की लगा दी बोल... ओंकारेश्वर बांध के 14 गेट खोले, निचले क्षेत्र में घाटों से दुकानों को हटाया रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर... आगरा फोर्ट, उज्जैन-चित्तौड़गढ़, रतलाम-उदयपुर ट्रेनें 30 जुलाई तक र... हाथ में हथियार, दे रहे वारदातों को अंजाम… कटनी में चड्डी-बनियान गैंग का आतंक मध्य प्रदेश में ‘नागों का गांव’, यहां होती जहरीले सांपों की पूजा; आंगन-किचन और बेडरूम में आते हैं नज...

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177

आकाशीय बिजली गिरने से किसान और बकरी की मौत, खेत में कर रहा था काम

4

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर में मानसून के आने के साथ अब बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। जिले के हरपालपुर में बुधवार को दोपहर 3 बजे के लगभग थाना क्षेत्र अंतगर्त नगर के बस स्टैंड के पास खेत मे बुबाई करने गए किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

इलाज न मिल पाने के आरोप…

खेत में काम कर रहे आसपास के लोगों की नज़र जब किसान पर पड़ी तो आनन – फानन में उसे ट्रैक्टर में रखकर नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आये। लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं होने से ईलाज के लिए इंतज़ार करना पड़ा, काफी देर बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल स्टाफ़ द्वारा किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद  अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई।

●यह है पूरा मामला…

राजेंद्र सिंह पिता बाबू सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड 12 पुलिस लाइन के पीछे को बुधवार दोपहर बकरियां लेकर बस स्टैंड के पास स्थित खेत पर बुबाई करने गए थे। दोपहर ढाई बजे के लगभग मौसम ने अचानक करवट ली। बादलों की गरजने के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के पानी से बचने किसान खेत मे बनी कोठी के दरवाजे पर बैठ गए, इसी दौरान बादलों की काफी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उसके पास गिर गई। और वह गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा। खेत के पास आसपास अन्य लोगों की नज़र जब उस पर पड़ी तो चीख – पुकार मच गई। आस-पास के लोगों की मदद से ट्रैक्टर पर रख कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ मेडिकल स्टाफ ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस और पटवारी ने मौके पर पहुँच कर मामले की जांच की और कार्रवाई में जुट गये हैं।

खेती किसानी कर परिवार चलाने वाले किसान की मौत होने के बाद इलाके में मातम और घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.