Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177
Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तराखंड में तबाही के बाद कई जिलों में रेड अलर्ट! इन इलाकों में बाढ़ की चेतावनी पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन, 3 महीने से RML अस्पताल में थे भर्ती यहां मंदिर था, यहां दुकानें थीं… उंगली दिखाकर बताया मलबे में दबा गांव, महाप्रलय की ‘आंखों देखी’ किसी पर लगा दाग तो कोई गया सलाखों के पीछे, वो राजनेता जो ‘बदनाम’ होने के बाद निकले पाक साफ गोंडा में चलती एंबुलेंस से सड़क पर फेंका शव, Video वायरल… पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई दिल्ली: 350 किस्म के आमों की प्रदर्शनी में दिखी भारत की झांकी…एलजी वीके सक्सेना ने किया उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले PM मोदी फिर अमित शाह ने की मुलाकात, सियासी अटकलें तेज राजस्थान: तेज रफ्तार बोलेरो हुई बेकाबू, 5 को मारी टक्कर… वीडियो देख दहल उठेंगे आप दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में किया जन सेवा केंद्र का उद्घाटन, बोलीं वि... ‘मिलेगा दोगुना रिटर्न, करोड़ों में खेलोगे…’ ऑफर सुनकर उठाया ये कदम, गंवा दिए 3 करोड़

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177

गूगल के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने तिरुमाला मंदिर के एसवी ट्रस्ट को दान किए 1 करोड़ रुपये

9

गूगल के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर थोटा ने गुरुवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के एसवी प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये का दान दिया. चंद्रशेखर ने तिरुमाला में टीटीडी के चेयरमैन बीआर नायडू को यह चेक सौंप दिया है. इस दान के बारे में मंदिर समिति की तरफ से जानकारी दी गई है.

मंदिर निकाय ने बताया, गूगल के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने गुरुवार को टीटीडी के एसवी प्रणदना ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये का दान दिया मंदिर नगरी में अध्यक्ष के कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान टीटीडी अधिकारियों ने दानकर्ता के इस कदम की सराहना की.

चंद्रशेखर थोटा कई बार तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम पर दर्शनों के लिए जा चुके हैं. इससे पहले भी वे कई तरह का दान कर चुके हैं. हालांकि इतनी बड़ी रकम उन्होंने पहली बार दान की है. यही कारण है कि उनके इस दान की चर्चा अब हर तरफ हो रही है.

देश का सबसे अमीर ट्रस्ट तिरुपति

तिरुपति दुनिया का सबसे अमीर मंदिर ट्रस्ट है. साल 2024 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार मंदिर ट्रस्ट ने 2024 में 1161 करोड़ रुपए की एफडी कराई थी. यह अब तक की सबसे ज्यादा रकम की एफडी थी. इसके बाद ट्रस्ट के बैंकों में कुल एफडी 13287 करोड़ रुपए हो गई है. यह देश का इकलौता मंदिर है जो पिछले 12 सालों में साल दर साल 500 करोड़ या उससे ज्यादा की रकम बैंक में जमा कर रहा है. तिरुमाला मंदिर को हर साल लगभग एक टन सोना दान में मिलता है. यही कारण है कि यह दुनिया का सबसे अमीर ट्रस्ट है.

कहां है तिरुपति देवस्थानम?

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है, जो कि आंध्र प्रदेश के सेशाचलम पर्वत पर बसा है. यहां भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर है. इस मंदिर का निर्माण राजा तोंडमन ने करवाया था. इसके अलावा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 11वीं सदी में रामानुजाचार्य ने की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.