Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177
Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
सीनियर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पर दर्ज हुई एक और FIR, पढ़ें... पंजाब से आए 36 ट्रकों ने उड़ाए सबके होश, हिलाकर रख देगा पूरा मामला रक्षाबंधन से पहले परिवार में छाया मातम, बहन के पास Italy गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त Golden Temple पहुंचे दिल्ली कमेटी के प्रधान, मीटिंग दौरान लिए गए बड़े फैसले भयानक सड़क हादसे में एम्बुलेंस चालक की गई जान, मौके पर मची अफरी-तफरी Punjab पर खतरे का High Alert, पोंग डैम से फिर छोड़ा गया पानी Chandigarh में बजे खतरे के सायरन, प्रशासन ने कर दी खास अपील, पढ़ें... Punjab में रेल प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी Update, केंद्र सरकार ने दी ये जानकारी डेरा ब्यास की संगत के लिए खुशखबरी, पंजाब सरकार का बड़ा फैसला Rakhi से पहले एक साथ छोड़ी भाई-बहन ने दुनिया, यूं खींच ले गई मौ+त

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1166

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u304568464/domains/sunaminewstv.com/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/libs/bs-theme-core/theme-helpers/template-content.php on line 1177

इजराइल ने गाजा में फिर बरपाया कहर, हमले में मारे गए 72 लोग, ट्रंप को लगा झटका

6

गाजा में इजराइल की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी शहर खान यूनिस के पास मुवासी में तंबूओं के शिविर पर इजराइली हमले में तीन बच्चे और उनके माता-पिता मारे गए. रिश्तेदारों ने बताया कि उन पर हमला सोते समय हुआ.

बच्चों की दादी सुआद अबू तेइमा ने सवाल किया, इन बच्चों ने उनका क्या बिगाड़ा था? उनका क्या दोष है? इजराइल ने यह हमले शुक्रवार देर रात शुरू किए जो शनिवार सुबह तक जारी रहे. इन हमलों में गाजा सिटी के फिलिस्तीन स्टेडियम के पास 12 लोगों की मौत हो गई.

विस्थापित लोगों को आश्रय

शिफा अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार इस स्टेडियम में विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया था. शिफा अस्पताल में ही मृतकों के शव लाए गए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, 20 से ज्यादा शवों को नासिर अस्पताल ले जाया गया. शनिवार अपराह्न पूर्वी गाजा शहर की एक सड़क पर हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई और उनके शवों को अल-अहली अस्पताल ले जाया गया.

इजराइल-हमास के बीच समझौता

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले हफ्ते के भीतर इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता हो सकता है. ट्रंप ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि हम गाजा पर काम कर रहे हैं और इसका ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं. स्थिति से अवगत एक अधिकारी ने बताया कि इजराइल के सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डेरमर गाजा संघर्ष विराम, ईरान और अन्य विषयों पर वार्ता के लिए अगले हफ्ते वाशिंगटन पहुंचेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.