Local & National News in Hindi

यहां ईद के मौके पर जेल में बंद भारतीयों को दिया गया बड़ा तोहफा, एस. जयशंकर ने की तारीफ

0 45

नई दिल्लीः ओमान के सुल्तान कबूस ने उनके देश में सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को ईद के मौके पर ‘‘शाही माफी’’ दी गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया हैं कि हम ईद-उल-फित्र के मुकद्दस मौके पर दिखाई गई ओमान के माननीय सुल्तान कबूस की इस रहमदिली की सराहना करते हैं।

ओमान में भारतीय दूतावास ने बताया कि सुल्तान कबूस ने ओमान में सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को ईद के मौके पर ‘‘शाही माफी’’ दी। दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार एक मित्र देश द्वारा दिखाई गई इस करुणा भावना की सराहना करती है।’’ विश्व भर में पिछले सप्ताह ईद मनाई गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.