Local & National News in Hindi

Amarnath Yatra 2019: 1 जुलाई से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, इस तरह कराएं रजिस्ट्रेशन

0 44

बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए इस साल 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। इस यात्रा के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है। हर साल सरकार द्वारा यात्रियों का कोटा तय किया जाता है। पंजीकृत यात्री ही इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। यात्रा के लिए सरकार द्वारा सभी शहरों में चुनिंदा बैंक ब्रांच तय किए हैं, जहां यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। चरण दर चरण प्रक्रिया का पालन कर आसानी से अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए ये हैं जरुरी बातें

 रजिस्ट्रेशन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होता है

एक यात्रा परमिट पर सिर्फ एक यात्री का ही रजिस्ट्रेशन मान्य होता है

 बैंक ब्रांच में हर दिन का यात्रा पंजीयन का कोटा तय रहता है

– 13 साल से कम और 75 साल से ज्यादा की उम्र होने पर रजिस्ट्रेशन नहीं होगा

 गर्भवती महिला का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा

हर यात्री को आवेदन के साथ स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देना जरुरी

रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज जरुरी

– भरा गया निर्धारित एप्लीकेशन फॉर्म

– अधिकृत मेडिकल ऑफिसर का अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र

 चार पासपोर्ट साइज फोटो

Leave A Reply

Your email address will not be published.