Local & National News in Hindi

राज्यपाल की ममता को नसीहत- केंद्र सरकार से टकराव छोड़ जनता की करो चिंता

52

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि यह समय राज्यपाल अथवा केंद्र सरकार से टकराव का नहीं है बल्कि मौजूदा स्थिति से निपटने का रास्ता निकालने का वक्त है। उन्होंने कहा कि हमारी जनता की चिंता हमारा विषय होना चाहिए, ना कि टकराव।

PunjabKesari

धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि मौजूदा समय को देखते हुए आगे का मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोरोना वायरस के मामले पर कैबिनेट समिति का गठन किये जाने की घोषणा की और कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह राज्य सरकारों से परामर्श के बाद एक दीर्घकालिक, अल्पकालिक और मध्यावधि योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि हम कोरोना वायरस मामले पर एक कैबिनेट समिति का गठन कर रहे हैं। इसमें मंत्री अमित मित्रा, पार्थ चटर्जी, चंद्रिमा भट्टाचार्य, फिरहाद हकीम और मुख्य सचिव, गृह सचिव और स्वास्थ्य सचिव शामिल होंगे । वे कोरोना से जुड़े मामलों को देखेंगे और मुझे रिपोटर् करेंगे।

PunjabKesari

बनर्जी ने कहा कि हम कोरोना वायरस को परास्त करना चाहते हैं और हर दिशानिर्देश का पालन करेंगे, लेकिन यह उचित ,पारदर्शी और बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के होना चाहिए।  उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हम कोटा से छात्रों को वापस ला रहे हैं और वृंदावन में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। हम जितना कर सकते हैं उतना कर रहे हैं, लेकिन हमें धन की भी आवश्यकता है। अगर केंद्र सरकार सहायता नहीं करेगी, तो हमें धन कहां से मिलेगा?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.