Local & National News in Hindi

गटर लाइन की सफाई के दौरान 7 सफाई कर्मियों की हुई मौत

0 45

वडोदराः गुजरात में मध्यवर्ती वडोदरा जिले के डभोई तालुका के फरतीकुई गांव में कल देर रात गटर और उससे जुड़े कुंए (स्थानीय भाषा में खारकुंआ) की सफाई करने इसमें उतरे चार सफाई कर्मियों समेत सात लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने आज बताया कि मृतकों में उस दर्शन होटल के तीन कर्मी भी थे जिसके निकट यह घटना हुई। होटल मालिक हसन अब्बास घटना के बाद से ही फरार बताया गया है। उसने होटल में भी ताला लगा दिया है। मृतक सफाई कर्मियों में एक पिता-पुत्र की जोड़ी भी शामिल है। इस बात की जांच की जा रही है कि इनकी मौत गटर लाइन में रहने वाली गैस से दम घुटने के कारण हुई है अथवा ये सभी डूबने से मरे हैैं।

मृतकों की पहचान हितेश हरिजन (23) और उसके पिता अशोक हरिजन (45), महेश हरिजन (25) तथा महेश पाटनवाडिया (46) (चारो सफाईकर्मी और निकटवर्ती थुवावी गांव के निवासी) तथा होटल के तीन कर्मियों अजय वसावा(24, निवासी कादवली गांव जिला भरुच), विजय चौधरी (22) और शहदेव वसावा (22) (दोनो सूरत जिले के उमरपदा तालुका के वेलावी गांव गांव निवासी) के रुप में की गयी है। घटना की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.