Local & National News in Hindi

अगर नियम बदले तो ‘टेस्ट क्रिकेट’ का नाम बदलकर ‘आसान क्रिकेट’ रख देना चाहिए – बेन स्टोक्स

51

लंदन। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट के नियम बदलने पर अपना प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा अगर भविष्य में टेस्ट के नियमों में बदलाव किया जाता है तो फिर इसे इजी क्रिकेट बुलाया जाना चाहिए। एशेज सीरीज में हेडिंग्ले में मैच जिताउ शतक जमाने वाले इंग्लिश ऑलराउंडर ने अपना विरोध जताते हुए यह बात कही।

स्टोक्स ने राजस्थान रॉयल्स पोस्टकार्ड पर बात करते हुए बताया, “मेरे लिए तो टेस्ट क्रिकेट ही सबसे बड़ा है। टेस्ट क्रिकेट मर रहा है इसको लेकर काफी बातें की जा रही है लेकिन मुझे यह पता नहीं कि ऐसी बातें आती कहां से है।”

टेस्ट ही है असली क्रिकेटरों का टेस्ट 

“आपको सभी खिलाड़ियों से पूछना चाहिए या सभी खिलाड़ियों से नहीं तो विराट कोहली, जो रूट जैसों से बात करनी चाहिए जो यह बात कह चुके हैं कि टेस्ट क्रिकेट ही वो फॉर्मेट है जहां आपका असली टेस्ट होता है। यही वो असली खेल है जहां आपको पता चलता है कि एक क्रिकेटर के तौर पर आप कैसे हैं। मेरे लिए तो यह खेल का असली फॉर्मेट है।”

टेस्ट क्रिकेट के नियम बदले तो बहुत दुख होगा

“इस टेस्ट क्रिकेट को रहना होगा, यह वाकई बहुत ही दुख की बात होगी, वो दिन वाकई दुख पहुंचाने वाला होगा अगर टेस्ट क्रिकेट बदलता है। अगर वो नियम को बदलने जा रहे हैं तो मुझे लगता है उन्हें इसे आसान क्रिकेट बुलाना चाहिए।”

लीड्स में शानदार शतक ने बचाई सीरीज

बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में 359 के स्कोर का पीछा करते हुए अकेले मैच को पटल दिया था। दूसरी पारी में उन्होंने 219 गेंद पर 135 रन की नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत का रिकॉर्ड बनाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.