Local & National News in Hindi

Kota Building Collapse: कोटा हादसे में जान गंवाने वालों की हुई पहचान, सामने आई इमारत गिरने की असली वजह; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

23

राजस्थान के कोटा में कल रात चार मंजिला इमारत अचानक से गिर गई. बिल्डिंग के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई , जबकि 13 के करीब घायल हो गए. इस घटना से बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

बिल्डिंग गिरने से भीख मांगने वाले एक 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई. वहीं कोटा में रखकर पढ़ाई करने वाले बंगाल निवासी 20 वर्षीय युवक की भी मौत हो गई. वह कोटा में रखकर निजी कोचिंग में तैयार करता था. घायलों में 6 की हालत गंभीर बताई जा रहा है. बिल्डिंग में दिल्ली स्पाइस रोल हट नाम से एक रेस्टोरेंट भी था और हादसे के समय वहां काफी भीड़ थी.

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा कोटा के व्यस्त इलाके जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इंद्र विहार में ओपेरा हॉस्पिटल गेट के सामने हुआ. रात के समय करीब 8:45 जब रेस्टोरेंट में चहल-पहल थी, तभी अचानक तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई.

तेज आवाज आई और गिर गई बिल्डिंग

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका के चलते तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट चल रहा था, जिनमें नॉन-वेज रेस्टोरेंट प्रमुख था. नीचे दुकानों में ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे. पार्किंग एरिया में बैठे लोग भी घटना से प्रभावित हुए. घटना के समय तेज आवाज आई और पूरी इमारत गिर गई. इमारत के पीछे वाली बिल्डिंग में जेसीबी से काम चल रहा था, जिससे इमारत की नींव में कंपन हुआ और वह गिर गई ।

​मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि अस्पताल में कुल 11 लोगों को लाया गया था, जिनमें से 2 को मृत घोषित कर दिया गया है. डॉ. शर्मा के अनुसार मृतक छात्र की पहचान अरण्य पश्चिम बंगाल निवासी के रूप में की गई है. हालांकि मृतक छात्र के पास से कोई आधिकारिक पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है. प्रशासन मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.