Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: निर्धन कन्याओं के पीले हुए हाथ, सरकार ने बसाया घर; सामूहिक विवाह सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
बेमेतरा/एमसीबी/सूरजपुर/कबीरधाम : छ्त्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने बड़े पैमाने में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया.सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिलों में नवदंपतियों को शुभकामनाएं दी हैं.प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सामूहिक विवाह के कार्यक्रम हुए.
बेमेतरा में 143 जोड़ों का विवाह संपन्न
143 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक दयाल दास बघेल शामिल हुए. जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया है.
शासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बदौलत आज 143 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ है उन्होंने कहा कि मैं नव दाम्पत्य में बंधने वाले वर वधु को बधाई देता हूं-दीपेश साहू, बीजेपी विधायक
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.