Local & National News in Hindi

Ghaziabad Triple Suicide: ‘तुम दोनों की याददाश्त कमजोर है…’, तीसरी शादी के लिए चेतन ने ऐसे मनाया था दोनों पत्नियों को; बड़ा खुलासा

36

दिल्ली एनसीआर से सटे यूपी के गाजियाबाद में तीन बहनों ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी. मगर अभी तक इस केस की मिस्ट्री बरकरार है. भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब उन गलियों में छानबीन कर रही है, जहां रिश्तों की उलझनें मौत का कारण बनीं. मंगलवार को हुई पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जो इशारा करते हैं कि बच्चियों के पिता चेतन ने जब से तीसरी शादी की थी, तभी से घर में सब कुछ सामान्य नहीं था.

पुलिस जांच के अनुसार, बच्चियों के पिता चेतन पहले से शादीशुदा थे और उनकी दो पत्नियां, सुजाता और हिना थीं. सुजारा और हिना सगी बहने हैं. दरइसल चेतन ने साली से भी शादी कर ली थी. आर्थिक तंगी के बीच चेतन ने बैंकों के क्रेडिट कार्ड बनाने का काम शुरू किया. इस काम में मदद के लिए उसने 12वीं पास टीना उर्फ नाजनीन को नौकरी पर रखा. कुछ ही समय में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और टीना के गर्भवती हो गई. इसके बाद चेतन ने उससे भी कोर्ट मैरिज कर ली.

दो पत्नियों को तीसरी शादी के लिए ऐसे मनाया

चेतन की तीसरी शादी से पहली दोनों पत्नियां (सुजाता और हिना) इतनी नाराज हुईं कि वे घर छोड़कर चली गईं. हालांकि, चेतन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए एक अजीब तर्क दिया. चेतन ने कहा कि सुजाता और हिना मात्र चौथी-पांचवीं तक पढ़ी हैं और उनकी याददाश्त भी कमजोर है, ऐसे में बच्चों की सही परवरिश के लिए टीना जैसी पढ़ी-लिखी महिला का घर में होना जरूरी है. बस चेतन के ये सब कहने के बाद दोनों पत्नियां भी मान गईं और वापस घर आ गईं.

‘पापा कोरिया नहीं जाने दे रहे’

पुलिस ने जब बच्चियों की ट्यूशन टीचर से बात की, तो हैरान करने वाली बातें पता चलीं. तीनों बहनों ने ट्यूशन टीचर से कहा था कि वे गोद ली हुई हैं. बच्चियां दक्षिण कोरिया जाना चाहती थीं. क्योंकि वो कोरियन कल्चर से बहुत प्रभावित थीं. लेकिन चेतन इसके लिए राजी नहीं था. टीचर के मुताबिक, बच्चियां एक वाक्य तक ढंग से नहीं पढ़ पाती थीं और उनका गणित भी बहुत खराब था. घर में पढ़ाई का कोई माहौल न होने के कारण टीचर ने एडवांस फीस लौटा दी थी.

शेयर बाजार का घाटा और आर्थिक तंगी

पुलिस को पता चला है कि कोरोना काल से पहले चेतन की आर्थिक स्थिति प्रॉपर्टी डीलिंग और वाहनों की खरीद-फरोख्त से बहुत अच्छी थी. लेकिन शेयर ट्रेडिंग और फॉरैक्स मार्केट में उसे भारी नुकसान हुआ. फिलहाल पुलिस चेतन के तीन बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि क्या आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह ने मिलकर इस खौफनाक कदम की पृष्ठभूमि तैयार की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !