Local & National News in Hindi

CWC 2019: जोर का झटका, बारिश में मैच होने से 180 करोड़ डूबे

0 52

नई दिल्ली: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 में इस बार खलनायक की तरह कोई सामने आया तो वो इंग्लैंड का मौसम रहा। टिप-टिप बरसते पानी की बीमा कंपनियों पर ऐसी मार पड़ी है कि उन्हें करोड़ों का घाटा झेलना पड़ रहा है। बारिश के कारण कई मैचों को रद्द करना पड़ा इससे प्रसारण अधि‍कार हासिल करने वाली स्टार इंडिया के एड से कमाई पर चोट पड़ी है, लेकिन बीमा कंपनियों को इस वजह से करीब 150 से 180 करोड़ रुपये की चपत लगी है। बारिश की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) वर्ल्ड कप के कम से कम तीन मैच रद्द करने पड़े हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उन टीवी चैनल ने बीमा क्लेम किया है जो कि प्रसारण के अधिकार के लिए आईसीसी को भुगतान पहले ही कर चुके हैं और मैच न होने से उन्हें विज्ञापन के रूप में कमाई का भारी नुकसान हुआ है। इस इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक एक सामान्य मैच के बीमा पर सम एश्योर्ड राशि करीब 60 करोड़ रुपये की होती है। वहीं खास मैचों जैसे सेमी फाइनल आदि के लिए यह 70 से 80 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। इसके अलावा अगर मैच हाईप्रोफाइल हो जैसे भारत-पाकिस्तान तब यह 125 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

इस तरह के खास बीमा कवर आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय कंपनी लॉयड के द्वारा मुहैया किए जाते हैं। लेकिन इस बार लॉयड ने दूसरे ब्रॉडकास्टर को बीमा सुविधा दी है। भारतीय बीमा कंपनियों की ऐसी बीमा करने की क्षमता 150 करोड़ रुपये तक की है और यह जोखिम कई कंपनियों में बंटता है, जिनमें न्यू इंडिया एश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस और ओरिएंटल इंश्योरेंस शामिल हैं।

भारत इस लिहाज से काफी बड़ा बाजार है, क्योंकि कुल 1.5 अरब डॉलर (करीब 10500 करोड़ रुपये) की स्पांसरशिप में से अकेले करीब 1 हज़ार डॉलर की स्पांसरशिप भारत से आती है। जो तीन मैच रद्द हुए हैं उनमें भारत-न्यूजीलैंड का मैच भी शामिल है। टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाने का प्लान है, जिसमें से तीन बारिश की वजह से रद्द हो गए हैं, तो एक मैच बेनतीजा रहा है। सेमीफाइनल मैचों के लिए अधिकारियों की घोषणा लीग स्तर के खत्म होने और फाइनल के लिए अधिकारियों की घोषणा अंतिम-4 के खत्म होने के बाद होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !