Local & National News in Hindi

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया में भी दिखाया जाएगा भारत का आधिकारिक चैनल DD India

0 43

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बांग्लादेश के साथ एक समझौता किया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डीडी इंडिया (DD India) को अब बांग्लादेस टीवी पर दिखाया जा सकेगा। इसके बदले भारत में भी बांग्लादेश आधिकारिक चैनल उपलब्ध होंगे।

जावड़ेकर ने बताया कि हमने दक्षिण कोरिया के साथ भी समझौता किया है, जहां डीडी इंडिया (DD India) को दिखाया जाएगा। हम दक्षिण कोरियाई केबीएस चैनल को भी अनुमति देंगे। यह भारत में उपलब्ध होगा। जावड़ेकर के मुताबिक, पड़ोसी देशों के साथ यह आपसी सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।

बता दें कि डीडी इंडिया एक भारतीय उपग्रह टेवीविजन चैनल है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर प्रसारण देना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !