Breaking
डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष! सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल

580 सालों बाद लगने वाला है सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए भारत में कब और कहां-कहां से देगा दिखाई

Whats App

नई दिल्ली। 580 सालों बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण 19 नवंबर को लगेगा और यह पूर्वोत्तर भारत समेत देश के अन्य कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। एमपी बिड़ला तारामंडल में अनुसंधान और अकादमिक निदेशक देबिप्रसाद दुआरी ने समाचार एजेंसी पीटीआइ को बताया कि दुर्लभ घटना अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ क्षेत्रों से दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि आंशिक चंद्रग्रहण दोपहर 12.48 बजे शुरू होगा और शाम 4.17 बजे समाप्त होगा। दुआरी ने कहा कि ग्रहण की अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकंड होगी, जो इसे 580 सालों बाद सबसे लंबा बना देगा।

उन्होंने कहा कि पिछली बार इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 फरवरी, 1440 को हुआ था और अगली बार इसी तरह की घटना 8 फरवरी, 2669 को देखी जा सकती है।

19 नवंबर को लगने वाले चंद्रग्रहण की जानकारी देते हुए देबिप्रसाद दुआरी ने कहा कि अधिकतम आंशिक ग्रहण दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा क्योंकि चंद्रमा का 97 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका रहेगा। इस दौरान चंद्रमा के रक्त-लाल रंग के दिखाई देने की संभावना है। यह तब होता है जब सूर्य के प्रकाश की लाल किरणें पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरती हैं और कम से कम विक्षेपित होकर चंद्रमा पर गिरती हैं।

Whats App

यह आंशिक चंद्र ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत क्षेत्र से भी दिखाई देगा।

देश के इन हिस्सों से कुछ समय के लिए देखा जा सकता है चंद्रग्रहण

दुआरी ने कहा कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा अपूर्ण रूप से संरेखित होते हैं। यह सुबह 11.32 बजे शुरू होगा और शाम 5.33 बजे समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से दिखाई देगा, लेकिन इन स्थानों से इसे कुछ समय के लिए ही देखा जा सकता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में अंतिम चंद्रग्रहण 27 जुलाई, 2018 को देखा गया था। अगला चंद्रग्रहण 16 मई, 2022 को होगा, लेकिन यह भारत से दिखाई नहीं देगा। भारत से दिखाई देने वाला अगला चंद्रग्रहण 8 नवंबर, 2022 को होगा।

19 नवंबर का दिन होगा बेदह खास

इस साल 19 नवंबर का दिन खास होने जा रहा है। इस दिन आंशिक चंद्रग्रहण के अलावा कार्तिक पूर्णिमा होगी। इसके अलावा प्रकाशोत्सव भी इसी दिन होने जा रहा है। जिस कारण यह दिन खास माना जा रहा है।

डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |     मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश     |     वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |     सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374