Local & National News in Hindi

डोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, सुनामी का काेई खतरा नहीं

0 53

जकार्ताः पूर्वी इंडोनेशिया के पापुआ में गुरुवार को 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ एजेंसी ने कहा कि इस दौरान सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक पापुआ प्रांत में अबेपुरा शहर से करीब 250 किलोमीटर पश्चिम में स्थानीय समयानुसार रात 12 बजकर 46 मिनट पर भूकंप आया। यह जमीन से 12 किलोमीटर नीचे था।

अबेपुरा में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया लेकिन अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चला। अबेपुरा निवासी अरुल फिरमनस्याह ने बताया कि मैं घर पर तब जागा हुआ था लेकिन मुझे यह महसूस नहीं हुआ और न ही मेरा कोई पड़ोसी बाहर निकला। भूकंप से जानमाल के किसी नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !