Local & National News in Hindi

बेटे तैमूर को लंदन छोड़ अकेली मुंबई लौटीं करीना कपूर खान, जाने वजह

0 45

बाॅलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी फिल्मों और स्टाइल के साथ-साथ अक्सर अपने बेटे तैमूर की पॉपुलैरिटी के कारण भी सुर्खियों का केंद्र बनी रहती हैं। बता दें कि इन दिनों करीना अपने परिवार के साथ यूरोप में हॉलीडे पर हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

लेकिन अचानक करीना को यूरोप से मुंबई आना पड़ा है, उनके साथ पर‍िवार का कोई दूसरा सदस्य साथ नहीं आया है। र‍िपोर्ट के मुताब‍िक करीना का मुंबई व‍िज‍िट शॉर्ट टाइम के लिए और खास वजह से है। खबरों मुताब‍िक करीना कपूर 12 घंटे के लिए मुंबई वापस आई हैं। उनके साथ बेटा तैमूर और पत‍ि सैफ अली खान साथ नहीं लौटे हैं, करीना कपूर मुंबई अपने नए र‍ियल‍िटी शो डांस इंड‍िया डांस के शूट के लिए वापस आई हैं। करीना प्रोफेशनल कम‍िटमेंट पूरा करने में बहुत परफेक्ट हैं। ऐसे में अपनी वैकेशन के टाइम जब करीना को शूट के लिए आना पड़ा तो वो यूरोप से महज 12 घंटों के लिए लौटीं हैं

र‍िपोर्ट के मुताब‍िक करीना कपूर का गुरुवार को आना तय था, वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। करीना अपना शूट खत्म करने के बाद गुरुवार रात ही फ्लाइट लेकर फैमिली के पास लंदन लौट जाएंगी। इस वक्त लंदन में तैमूर, सैफ अली खान मौजूद हैं। करीना फैमिली टाइम से वक्त न‍िकाल कर मुंबई लौटी हैं। बता दें करीना कपूर पहली बार टीवी की दुन‍िया में कदम रखने जा रही हैं, करीना शो डांस इंड‍िया डांस में बतौर जज नजर आने वाली हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !