Local & National News in Hindi

केजरीवाल सरकार का बड़ा तोहफा, गरीब छात्रों को मिलेगी 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप

0 64

नई दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने ऐलान किया कि जिस परिवार की सालाना इनकम 1 लाख रुपए से कम है उनको फीस की 100 फीसदी स्कॉलरशिप मिलेगी, यानी ऐसे लोग जितनी फीस जमा करेंगे उनको उतने रुपए स्कॉलरशिप के रूप में वापस मिल जाएंगे। वहीं जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक इनकम 1 लाख रुपए से अढ़ाई लाख रुपए है उनको फीस की 50 फीसदी रकम स्कॉलरशिप के रूप में वापस मिलेगी।
इसके अतिरिक्त जिस परिवार की सालाना इनकम अढ़ाई लाख रुपए से लेकर 6 लाख रुपए तक है उनको फीस की 25 फीसदी धनराशि स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेगी। इसके अलावा सरकारी स्कूल के छात्रों को सी.बी.एस.ई. की फीस नहीं देनी होगी। अभी तक छात्रों को 1500 रुपए सी.बी.एस.ई. की फीस देनी पड़ती थी। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के सम्मान समारोह के दौरान सिसौदिया ने यह ऐलान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !