Local & National News in Hindi

दोस्ताना-2 में नज़र आएंगी कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी

0 54

2008 की ब्लॉकबस्टर फिल्म दोस्ताना जल्दी ही दोबारा सिनेमा घरों में आने वाली है।  दोस्ताना में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिका में थे। 11 साल बाद दोस्ताना की सीक्वल आने वाला है। इस फिल्म में आपको नए चेहरे देखने को मिलेंगे। जी हां करन जौहर ने ट्वीटर पर एक वीडियो अपलोड कर इसकी जानकारी दी है कि दोस्ताना 2 जल्द ही आने वाली है।

इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो बॉलीवु़ड में प्यार का पंचनामा से एंट्री करने वाले कार्तिक आर्यन इसमें मेन लीड़ में होंगे और उनके साथ धड़क से लोगो का दिल जीतने वाली  जाह्नवी कपूर  होंगी। दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक बहेद उत्साहित है।

 फिल्म दोस्ताना की तरह ही इसमें तीन मेन लीड़ होेंगी। हालांकि तीसरे मेन लीड़ में कौन होगा, इसमें अभी सस्पैंस बना हुआ है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजकुमार राव तीसरे  मेन लीड़ में हो सकते है पर अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 अगर फिल्म की कहानी की बात की जाएं तो सुत्रो के अनुसार यह फिल्म होमोसेक्शुअल के विषय पर बेस्ट होंगी। इसमें राजकुमार राव गे का किरदार निभा सकते है। फिलहाल राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर दोनों अपनी मूवी रुही आफ्जा की शूटिंग में बिजी है। यह फिल्म  2020 तक फ्लोर पर आ जाऐगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !