Local & National News in Hindi

राजनांदगांवः 33 मुस्लिम बच्चों की तस्करी की आशंका, हिरासत में दो युवक

0 239

राजनांदगांव। हावड़ा-मुंबई मेल से 33 मुस्लिम बच्चों को मुंबई ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने मानव तस्करी के संदेह में हिरासत में लिया है। एस-5 बोगी में सवार 8-10 साल के इन बधाों को उर्दू की शिक्षा देने के नाम पर मुंबई ले जाने की बात संदेही युवक ने पुलिस को बताया है, लेकिन उनके पास किसी तरह का दस्तावेज नहीं है।

कोतवाली पुलिस फिलहाल बधाों और संदेही युवकों को थाने में रखी है। वहां संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही बधाों के परिजनों से भी संपर्क की कोशिश की जा रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। बाल संरक्षण संस्था की टीम भी पहुंची है। पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !